छत्तीसगढ़
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले अजय चन्द्राकर
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान चन्द्राकर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और उन्हें पत्र सौंपकर छत्तीसगढ़ से जुड़ी जनहित की मांगों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा की।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पूर्व मंत्री चन्द्राकर ने रेल मंत्री वैष्णव को सौंपे अपने पत्र में कहा है कि कुरुद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मण्डल में आने वाले केन्द्री-राजिम-धमतरी सेक्शन में नैरोगेज रेल्वे को बदलकर ब्रॉडगेज रेल्वे बनाई जा रही है। ग्राम डाडेसरा, भालूझूलन और कन्हारकुरी में पहले से निर्मित कल्वर्ड मिट्टी-गिट्टी से दब गया है। इससे पिछले चालीस वर्षों से लगभग 25सौ एकड़ कृषि भूमि और तालाब सिंचित हो रहे थे। किन्तु वर्तमान में प्रगतिरत नए निर्माण कार्य में इसे दर्शाया नहीं गया है। साथ ही, ग्राम भालूकोना में रेल्वे फाटक या ओवरब्रिज नहीं होने के कारण पाँच ग्रामों के किसान प्रभावित हो रहे हैं।

पूर्व मंत्री चन्द्राकर ने आग्रह किया कि 110 आर यूबी से 109 आर यूबी रायपुर दिशा की तरफ क्रमांक 48907 एवं 110 आर यूबी से धमतरी की ओर 111 आर यूबी के बीच कल्वर्ड पॉइंट पर सिंचाई के लिए दो छोटे कल्वर्ड निर्माण कार्य एवं ग्राम भालूकोना में रेल्वे फाटक या ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाए। चन्द्राकर ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत को सौंपे अपने पत्र में धमतरी जिले में रुद्री जलप्रदाय योजना को स्वीकृति प्रदान कर उसे प्रारंभ कराने का आग्रह किया है।
अपने पत्र में चन्द्राकर ने कहा है कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत धमतरी जिले के 216 ग्रामों को रुद्री समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से जल प्रदाय किया जाना है, जिसमें रुद्री बैराज के पानी को फिल्टर प्लांट स्थापित कर पेययोग्य जल की आपूर्ति की जानी है। राज्य स्तरीय सोर्स फाइंडिंग कमेटी की बैठक में 24 मई 2021 को इसे अनुमोदित किया गया है और 14 अक्टूबर 2022 को इसे तकनीकी स्वीकृति भी दे दी गयी है और अब प्रशासकीय स्वीकृति अपेक्षित है।
चन्द्राकर ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को सौंपे अपने पत्र में कहा है कि भारतमाला परियोजना के तहत कुरुद विधानसभा क्षेत्र से होते हुए छत्तीसगढ़ (रायपुर रिंगरोड-कुरुद) – ओडिशा – विशाखापट्टनम (आन्ध्रप्रदेश) सड़क निर्माण की स्वीकृति भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है। श्री चन्द्राकर ने आग्रह किया है कि उक्त सड़क में विद्यमान कुरुद में एकरेखन फीडर रूट सड़क जोड़े जाने की आवश्यकता है ताकि बस्तर आवागमन में 40 किलोमीटर की दूरी कम हो सकेगी। श्री चन्द्राकर ने इस परियोजना के तहत कुरुद में एकरेखन फीडर रूट शामिल करने का आग्रह किया है
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized15 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
