Connect with us

छत्तीसगढ़

सरकण्डा पुलिस ने चोरी के 3 मामलों में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी हुई ज्वेलरी बरामद

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा पूजा कुमार के पर्यवेक्षण में सरकण्डा पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 14.04.2023 को प्रार्थी राज कपूर गुप्ता पिता स्व. भैयालाल उम्र 60 वर्ष निवासी प्लाजा के सामने सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आलमारी कुलर दुकान चलाता है, दिनांक 07.04.2023 को अपने कार को दुकान के सामने खड़ी किया था जिसमें HP कम्पनी का ग्रे रंग का लैपटॉप रखा था, 2 घंटे बाद दुकान से आकर देखा तो लैपटॉप नहीं था, कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 524 / 23 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर आसपास लगे कैमरों का फूटेज का अवलोकन करने पर एक व्यक्ति कार से लैपटॉप निकाल कर जाते हुये दिखाई दे रहा था जिसके संबंध में मुखबीरों के माध्यम से पतासाजी किया गया जो मुखबीर द्वारा संदेही नानू उर्फ ओम प्रकाश सूर्यवंशी निवासी तोरवा के रूप में पहचान किया जिस पर संदेही का पतासाजी करने पर सकुनत से फरार होना पाया गया, जो दिनांक 15.05.2023 को अपने सकुनत में आने की सूचना मिलने पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम में उक्त घटना के अलावा थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत माह फरवरी में बहतराई एवं मोपका क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी गई मशरूका बरामद कराया।

उक्त मशरूका थाना सरकण्डा के अप.क. 267 / 23 धारा 457, 380 भदवि एवं 268 / 23 धारा 457, 380 भादवि का होना पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही करते हुये आरोपी ओम प्रकाश उर्फ नानू सूर्यवंशी पिता पंचराम सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी गुम्बर पेट्रोल पंप के पास तोरवा, थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग. को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा से की छेड़खानी...

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उनि राज सिंह, सउनि दिलीप प्रभाकर, सउनि जीवन जायसवाल, प्र. आर. अरुण मिश्रा, विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, शिव जोगी, मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बारिश थमी तो गर्मी बढ़ी, छत्तीसगढ़ में उमस से परेशान हुए लोग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ कभी भी पंजाब नहीं बन सकता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : बस्तर की बेटियों ने रचा इतिहास, जोरों शोरों से हुआ स्वागत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending