छत्तीसगढ़
सिरगिट्टी पुलिस एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही, आपसी विवाद बना हत्या का कारण
’’ 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपीगण – 1. छोटे लाल यादव पिता स्व. पहारूराम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी आवासपारा परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ।
- मिथुन उर्फ वीरसिंह पिता रामवतार मरकाम उम्र 38 वर्ष निवासी कमोदा (खपरी) थाना तखतपुर हा.मु. तिफरा बाजार पारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिट्टी को दिनांक 24.03.2022 को सूचना मिली कि पुलिस काॅलोनी तिफरा के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना पर घटनास्थल का तस्दीक किया गया जहाॅ आसपास लोगो द्वारा अज्ञात शव का पहचान पंकज उर्फ विक्की तिवारी पिता संतोष तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी आवासपारा परसदा थाना चकरभाठा के रूप मे किया गया। मृतक के सिर मे चोट आकर चेहरे पर खून लगकर सुख गया था। सूचक कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 24/2022 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया। मर्ग जांच पर मृतक के परिजनों का कथन लिया गया जिन्होने मृतक की मृत्यु पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर मे चोट पहुॅचाकर हत्या करना शंका जाहिर किये थे। मृतक के पीएमकर्ता डाॅक्टर सिम्स बिलासपुर द्वारा क्योरी रिपोर्ट मे मृतक की मृत्यु होमोसाईडल इन नेचर लेख किये जो मृतक की मृत्यु अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर मे चोट पहुॅचाकर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 289/2022 धारा 302, 201 भादवि. कायम कर मामले की गंभीरता से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर को अवगत कराते हुये आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया (सिटी कोतवाली) स्नेहिल साहू के निर्देशन एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी हरविन्दर सिंह द्वारा सिरगिट्टी पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी प्रारम्भ किया गया जो ज्ञात हुआ कि मृतक विक्की तिवारी के दोस्त छोटे लाल यादव व मिथुन उर्फ वीरसिंह बस स्टैण्ड के पास शराब के नशे मे घूम रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपियों ने अपने-अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 22.03.2022 को विक्की तिवारी, छोटे लाल यादव एवं मिथुन उर्फ वीरसिंह तीनों शराब पीने भठ्ठी गये हुये थे। अधिक मात्रा में शराब पीकर विक्की तिवारी को छोड़ने पुलिस काॅलोनी के पीछे नाला रेल्वे लाईन के पास गये और वहां पर पड़े बिस्तर में विक्की तिवारी को लेटाकर जाने लगे तो विक्की तिवारी माॅ-बहन की गाली देने लगा, मना करने पर भी नही माना तो मिथुन उर्फ वीरसिंह गुस्से में आकर पास में पड़े पत्थर से विक्की तिवारी के सिर पर पटक दिया तथा बाजू में खड़े छोटे लाल यादव द्वारा पास में पड़े लोहे के पट्टे से विक्की तिवारी के सिर पर मारा जिससे विक्की तिवारी के सिर से खून बहने लगा, दोनो वहां से भागकर अपने अपने घर चले गये। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पत्थर के टुकडे व लोहे की पट्टी जप्तकर आरोपियों की विधिवत् गिर. कर दिनांक 19.04.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह, थाना प्रभारी सिरगिट्टी उप निरीक्षक सागर पाठक, एसीसीयू से उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, थाना सिरगिट्टी से सउनि जीवन जायसवाल, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक हेमंत सिंह, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized11 hours ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
