छत्तीसगढ़
स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबला देखने जुट रहे हैं सैकड़ो दर्शक
स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मैच का गुरुवार का पहला मैच बिलासपुर रेलवे विरुद्ध एफसीसी रायपुर के मध्य खेला गया बिलासपुर रेलवे के कप्तान अभिषेक सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया बिलासपुर रेलवे पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन 3 विकेट खोकर बनाई बिलासपुर रेलवे की तरफ से बल्लेबाज पवन ने 86 शिवम ने 72 रनों का योगदान दिया जबकि रायपुर की तरफ से गेंदबाज पवन ने एक तुषार नेक एवं फनी ने 1 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर 121 रन पर ऑल आउट हो गई रायपुर की तरफ से बल्लेबाज वैभव पांडे ने 55 में 33 जबकि बिलासपुर रेलवे की तरफ से गेंदबाज राज चौधरी ने दो रोहित गुरु ने दो जो यदुवेंद्र ने दो शिवम और अतुल और रूपी ने एक-एक विकेट लिए इसी इसी प्रकार बिलासपुर रेलवे यह मैच 70 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर ली और इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम चौधरी को आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री ऋषि केसरी जी के हाथो दिया गया
दूसरा मैच ड्रीमलैंड बिलासपुर एवं नायडू क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया नायडू क्रिकेट एकेडमी के कप्तान कार्तिक नायडू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ड्रीमलैंड को ड्रीमलैंड निर्धारित 17 ओवर पर 128 रन पर ऑल आउट हो गई ड्रीमलैंड की ओर से 3 मिनट के बल्लेबाज नमन तिवारी ने 64 एवं अंकित कुमार ने 16 रनों का योगदान दिया गेंदबाज नायडू क्रिकेट एकेडमी क्रिकेट की तरफ से गेंदबाज विश्वरंजन त्रिपाठी ने 4 विकेट वैभव ने दो विकेट लक्ष्य का पीछा करने उतरी नायडू क्रिकेट एकेडमी 14 वर्ग पर 130 रन पर ऑल आउट हो गई कार्तिक नायडू 46 रन सुयश कोरम 45 रनों का योगदान दिया और ड्रीमलैंड की तरफ से गेंदबाज सवाल सरकार ने तीन सदा आप ने तीन विकेट लिए और इस मैच को नायडू क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट से जीत हासिल कर ली
वही तीसरा मैच आधारशिला में खेला गया अमरकंटक हेल्थ केयर पेंड्रा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन छह विकेट खोकर बना पाई पेंड्रा की तरफ से बल्लेबाज डेसमंड डगलस ने 42 रन का योगदान दिया एवं सपने नाबाद 47 रनों का योगदान दिया जबकि इंदौर की तरफ से गेंदबाजों ने 2 विकेट एवं हर्ष ने दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर एक विकेट ही हासिल कर लिया इंदौर के बल्लेबाज आदर्श 41 और उज्ज्वल ने 35 रनों का योगदान दिया जबकि पेंड्रा की तरफ से गेंदबाज भोला साहू तीन विकेट लिए इस मैच के मैन ऑफ द मैच आदर्श राय को सरकंडा थाना टीआई श्री परिवेश तिवारी जी के हाथो प्रधान किया गया है
और आज के मुख्य निर्णायक के रूप में अभिनव शर्मा सुशांत ऋषभ सोनी और सोनी गोरख थे जबकि स्कोरर के रूप में दीपक साहू अरहम अहमद थे मैच के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष ऋषि केसरी,सन्नी केसरी,रत्नेश केसरी,काका गोयल,दिलीप सिंह,रौनक केसरी,अंकित पाल,विकाश गोरख,गिरजा यादव,मौसम बोले,रिकी घोरे,आदित्य शंकर आदि उपस्थित रहे।
आज क्वार्टर फाइनल का पहला मैच गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी भिलाई विरुद्ध आर एस के क्रिकेट एकेडमी के मध्य सुबेरे 8:00 बजे खेला जाएगा एवं दूसरा मैच कानपुर सेंट्रल विरुद्ध क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर के मध्य होगा 12:00 बजे
सब की जानकारी कार्यकारिणी अध्यक्ष मोइन मिर्ज़ा एवं आशुतोष दीक्षित ने दी
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized20 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
