Connect with us

छत्तीसगढ़

सरगुजा संभाग में लगेगा 101 फीट भगवा ध्वज

Published

on

सरगुजा जिले के अंबिकापुर से सटे ग्राम पंचायत डिगमा के ग्रामीणों द्वारा सन 1984 से स्थित श्री श्री काली माता मंदिर परिसर नेहरू नगर में, सरगुजा संभाग के सबसे बड़े विशालकाय 101 फीट स्तंभ में विशाल भगवा ध्वजारोहण होने जा रहा है ,जिसको लेकर बीते दिन मंदिर समिति के कार्यकर्ता व ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में भारत माता आरती व भंडारे के साथ पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम रखा गया l समिति के सदस्य प्रदीप मंडल द्वारा बताया गया कि, यह विशालकाय भगवा ध्वज समस्त सनातन समाज को एकजुट करने के प्रतीक के रूप में लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था


समिति के सदस्य त्रिशाल बोस द्वारा बताया गया की, यह गगन चुम्मी धर्म ध्वजा समाज के हर व्यक्ति के सहयोग से स्थापित किया जाएगा ।


पोस्टर विमोचन में उपस्थित ग्राम पंचायत डिगमा के उपसरपंच श्री सुभाजित मंडल द्वारा बताया गया कि, समिति व ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है, जो गांव की धर्म के प्रति एकजुटता को दर्शाता है ।


समिति के वरिष्ठ सदस्य छोटू मंडल द्वारा बताया गया कि, यह विशालकाय भगवा ध्वज का अनावरण आने वाले हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के दिन कोविड-19 स्थिति को देखते हुए किया जाएगा l कार्यक्रम को संचालित करने में छत्रपति शिवाजी महाराज सनातन उन्नयन संस्था का योगदान सराहनीय है ।

यह भी पढ़ें   कांकेर: 4 गांजा तस्करी गिरफ्तार, करीब 2 किवंटल गांजा बरामद


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद राय, नीतो मंडल, आरती मंडल, संगीता मंडल ,कदम घरामी, विमल मंडल, आकाश विश्वास, मुरारी मंडल, अभिषेक मंडल, करण विश्वास, छोटू विश्वास, खीतीश मंडल ,विशाल राय, आकाश तिवारी, रोहन मंडल, अविनाश मंडल व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 1 अप्रैल से नहीं लगेगा ‘बिजली का झटका’, पढ़े पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में कल संविधान दिवस का होगा आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending