Connect with us

छत्तीसगढ़

11 नवम्बर से शुरू होगा नॉन इंटरलॉकिंग काम

Published

on

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से चलने वाली फिर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। दरअसल रेलवे प्रशासन की ओर से अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर और लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 से 14 नवम्बर तक और लटिया स्टेशन में 14 से 16 नवम्बर तक किया जाएगा।इस कारण कुछ गाड़ियों को रद्द और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इस कार्य के पूरा होते ही गाड़ियों की समयबद्धता और परिचालन में गतिशीलता आएगी।

रद्द होने वाली गाडियां

1. 11 से 16 नवम्बर तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2. 11 से 16 नवम्बर तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3. 11 से 16 नवम्बर तक टाटानगर से छूटने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4. 11 से 16 नवम्बर तक बिलासपुर से छूटने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5. 12 नवम्बर को कामाख्या से छूटने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मौत का आंकड़ा शून्य, आज मिले सिर्फ 77 नए कोरोना मरीज

6. 15 नवम्बर को एलटीटी से छूटने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

7. 11 नवम्बर को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

8. 13 नवम्बर को सीएसएमटी से छूटने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

9. 14 नवम्बर को नांदेड से छूटने वाली 12767 नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10. 16 नवम्बर को सांतरागाछी से छूटने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11. 11 नवम्बर को बिलासपुर से छूटने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12. 13 नवम्बर को पटना से छूटने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

13. 11 और 12 नवम्बर को हटिया से छूटने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

14. 13 और 14 नवम्बर को एलटीटी से छूटने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

15. 11 से 16 नवम्बर तक गोंदिया से छूटने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

16. 12 से 17 नवम्बर तक झारसुगुड़ा से छूटने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

17. 11 से 16 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

18. 11 से 16 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

19. 11 से 16 नवम्बर तक रायपुर से छूटने वाली 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

20. 12 से 17 नवम्बर तक कोरबा से छूटने वाली 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए आज है अंतिम तिथि, 210 पर होनी है भर्ती

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

1. 14 नवम्बर को भुवनेश्वर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।

2. 16 नवम्बर को एलटीटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी।

3. 13 नवम्बर को बीकानेर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया उसलापुर-रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी।

4. 16 नवम्बर को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर-उसलापुर होकर चलेगी।

5. 11 से 15 नवम्बर तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

6. 12 से 16 नवम्बर तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।

7. 11 से 15 नवम्बर तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

8. 11 से 15 नवम्बर तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।

9. 15 नवम्बर को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 56 नए मरीज, 156 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नाबलिग से छेड़छाड़ कर 03 माह से था फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को प्रिकॉशन वैक्सीनेशन प्रारंभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending