Connect with us

छत्तीसगढ़

11 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष-व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। बच्‍चों की सेहत में सुधार होगा। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। अद्भुत समय है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। निवेश करने से बचें। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के लिए बढ़ि‍या समय है। संतान आज्ञा का पूरा पालन करेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम बहुत अच्‍छी स्थिति में है। भाग्‍य में बढ़ोत्‍तरी में प्रेम का योगदान होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-खर्च से मन परेशान रहेगा। थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे, स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। फिर भी मन थोड़ा खराब होगा। खिन्‍नता के शिकार होंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। एक अच्‍छी और सुखद स्थिति है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
कन्‍या-उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
तुला-यात्रा में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। अच्‍छी स्थिति है। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थ्‍िाति कुछ नयापन लिए हुए है। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।
धनु-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पति-पत्‍नी की चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति धनदायक है। संतान की स्थिति आज्ञापालक की है। अद्भुत समय है। हरी वस्‍तु का दान करते रहें।
मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे लोग लेकिन आप जीत जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम में निकटता है। संतान का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सुखद समय है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। छात्रों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापारियों के लिए सुखद समय दिख रहा है। महत्‍वपूर्ण निर्णय थोड़ा टाल कर रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार अच्‍छा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह भी संभव है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक है लेकिन सरकारी तंत्र से पंगा न लें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: यात्री बस में लगी आग, यात्रियों का सामान जलकर खाक

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: वित्त विभाग में 28 हजार 541 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जांजगीर: अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, दोस्तों ने ही दिया था वारदात को अंजाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कृष्णजन्माष्टी पर्व के दौरान ठेला व आटो को क्षतिगस्त कर चोरी करने वाले गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending