देश
13 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि
आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। इस राशि वाले लोगों के दाम्पत्य जीवन में कोई रिलेटिव कड़वाहट घोलने की कोशिश करेगा। अगर किसी काम से बाहर जाना चाह रहे हैं, तो दिन अच्छा है। आपको सभी रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। कहीं निवेश करना चाह रहे हैं, तो भी दिन शुभ है। बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा, मोबाइल को जेब में रखना हो सकता है खतरनाक… घटती है यौन क्षमता!
वृष राशि
दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बाकी इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में भी उनका पूरा मन लगेगा। इसके अलावा लवमेट अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, दिन अच्छा गुजरेगा। सुखद परिणाम हासिल होंगे।
यह भी पढ़ें: कलयुगी बाप 3 सालों से कर रहा था अपनी ही जवान बेटी का बलात्कार…बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता हुआ तार-तार
मिथुन राशि
सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन अगर किसी नये बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसकी शुरूआत कर सकते हैं। सड़क पर चलते समय थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन ध्यान रहे दिन किसी के कानूनी मामलों में पड़ने से बचे रहें। साथ ही जितना हो सके अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी आता है आत्महत्या का ख्याल? अगर हाँ… तो इन बातों का रखें ध्यान
कर्क राशि
दिन सुकून देने वाला है। आपके सभी काम पूरे हो जायेंगे। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। साथ ही पहले लिए हुए लोन से राहत भी मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। इस राशि के मैकेनिकल इंजीनियर्स को जॉब के लिये किसी कंपनी से कॉल आ सकती है। आपका लिया गया निर्णय आगे चलकर काफी फायदेमंद रहेगा। इसलिए जो भी करें, सोच-समझकर करें।
यह भी पढ़ें: हैवानियत : 16 साल की मासूम लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार, पानी लेने निकली थी…उठा ले गए 4 लड़के
सिंह राशि
दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से निपट जायेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तोदिन आपके लिए शुभ है। अचानक धन लाभ होने वाला है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इसके अलावा परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां बिखरेंगी।
यह भी पढ़ें: ज्ञान की बात : क्या आप जानते हैं DM और कलेक्टर में अंतर? SDM की कितनी होती है सैलरी… पढ़ें पूरी खबर
कन्या राशि
दिन सामान्य रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है। अगर इस राशि का व्यापारी वर्ग किसी नये व्यवसाय की शुरूआत करेंगे, तो निश्चित ही काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही वकीलों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण केस आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन बढ़िया है।
यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2021: जानिए क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा? क्या हैं इसके पीछे की इतिहास और मान्यताएं….
तुला राशि
दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। इसके अलावा बेहतर होगा कि दिन घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। घर में परिवारवालों के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Photos: महिलाओं ने उतार दिये अपने ब्लाउज और पुरुषों ने बनियान…देखें महिला और पुरुषों का नंगा प्रदर्शन
वृश्चिक राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। दिन बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के लोग जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Big News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार हूँ…..
धनु राशि
किस्मत आपके साथ रहेगी। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अगर आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं, यह योजना आगे चलकर फायदेमंद भी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sex Racket Exposed: छत्तीसगढ़ में बड़े शहरों से बुलाई जाती हैं हाईफाई लड़कियां! लड़की सप्लाई करने वाले एजेंट सहित 2 युवतियाँ गिरफ्तार
मकर राशि
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। साथ ही इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा : करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
कुंभ राशि
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दुश्मन भी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। हालांकि आपको लाभ और प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको बस सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा।
यह भी पढ़ें: VIDEO: साली ने जीजा संग किया धमाकेदार डांस, लगाए कमाल के ठुमके… वीडियो देख उड़े लोगों के होश
मीन राशि
आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि की अविवाहित कन्याओं के लिए दिन अच्छा है। आप कहीं पर शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
- Uncategorized6 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized5 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized7 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized2 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized4 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized18 hours ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …










