Connect with us

छत्तीसगढ़

15 जनवरी राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष (Mesh)
आर्थिक लाभ की दृष्टि से किये गये प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से बात करके आपको अच्छा महसू होगा। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
वृषभ (Vrushabh)
आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगायेंगे। अपने प्रयासों में सफल भी होंगे। यदि आप बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तोदिन आपके लिये फायदेमंद रहने वाला है। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफा होगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा, बॉस आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। घर से कलेश दूर होंगे।
मिथुन (Mithun)
नौकरी में ठीक-ठाक माहौल रहेगा। व्यापार में थोड़ी हानि होने की संभावना हो सकती है, आपको किसी पर जल्दी भरोसा करने से बचना चाहिये। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है, इसलिए अपने खर्चों पर भी काबू बनाये रखें। जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। बच्चे पिता से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहेगा।
कर्क (Kark)
आज आपको करोबार से संबंधित यात्रा करनी पढ़ेगी, यात्रा के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है , जिससे आपको फायदा होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। किसी मित्र से करियर के मामले में कोई सलाह मिल सकती है, जो आपको लिए लाभदायक होगी। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह (Sinh)
आपको नई जिम्मेदारियां मिलेगी जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। घर के लिए कुछ नया खरीदेंगे इसमें जीवनसाथी आपकी मदद करेंगे। करियर को आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। मेडिकल से जुड़े कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। किसी दोस्त की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजाना योगा करने से आपकी फिटनेस बनी रहेगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।
कन्या (Kanya)
घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा लगेगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। अपने काम को ना टालें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। साथ ही समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
तुला (Tula)
आज आप बहुत उत्साह में रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ आप बेहतर समय बितायेंगे। घऱ में खुशी का वातावरण रहेगा। आप हर काम लग्न से करेंगें आपकी मेहनत और लगन देखकर लोग आपकी तारिफ भी करेंगें। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े लोग आज कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।
वृश्चिक (Vrushchik)        
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवारवालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुडें लोगों को आज कुछ नया पढ़ाने का मोका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा , लोग आपके सभाव से प्ररेण लेंगें।
धनु (Dhanu)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार को बढ़ाने में थोडी मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।। स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। आज आप सामाजिक कामकाज में आप बिजी हो सकते हैं, इसमे आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। विवाहित भी आज शाम को अपने साथी के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं ,दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है।
मकर (Makar)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके सभी काम समय से बनते नज़र आयेंगे। सोशल मिडिया के जरिए आज आप किसी की मदद कर सकते है जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। किसी भी काम को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। किसी तरह का सरप्राइज आपको मिलेगा। लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी, जिन पर आप खरे उतरेंगें परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।
कुंभ (Kumbha)
आज आपका दिन खास रहेगा। घर में किसी खुशी का आगमन होगा जिससे घर का महौल अच्छा बना रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी पर विशवास बनाये रखें ,आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपके बड़े भाई आपका साथ देंगें, और भविष्य में आपको सफलता जरूरमिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके रूके हुए काम पूरा कर सकती है।
मीन (Meen)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। किसी के प्रति अपनी राय को आपको अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। आपके ऊपर कुछ पारीवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा भी कर लेंगे। कम्प्यूटर के छात्रो को कुछ नया सिखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें   कवर्धा में धू-धू कर जला मकान, सारा सामान जलकर खाक... जाँच में जुटी पुलिस
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ‘मंत्री अमरजीत भगत’ का PA बताकर 18 लाख की ठगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आरोपी:- प्रहलाद कुमार गंेदले पिता देवकुमार गेंदले उम्र 24 वर्ष निवासी संजय नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आंध्रप्रदेश से केबल वायर लोड कर रायपुर आ रहा ट्रेलर नाले में घुसा, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर ड्राइवर को निकाला गया बाहर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending