Connect with us

देश

15 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब में उन्नति देगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।
वृष- प्रातःकाल 09 बजकर 39 मिनट के बाद का समय अनुकूल है। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।
यह भी पढ़ें: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, संयुक्त संचालक समेत 10 अधिकारीयों का हुआ तबादला, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
मिथुन- प्रातःकाल 09:39 के बाद चन्द्रमा व सूर्य का गोचर मंगलमय है। जॉब में परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष दिख रहा है।
कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा का एकादश व गुरु का अष्टम गोचर छात्रों के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग जॉब में शुक्र उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।
यह भी पढ़ें: रात में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ये खास चीज सर्च करती हैं लड़कियां, जानकर उड़ जायेंगे आपके होश
सिंह- आज चन्द्रमा प्रातःकाल 09:39 के बाद इसी राशि को छोड़ देगा व कन्या राशि  में आकर व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।
कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। प्रातःकाल 09:39 के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में लाभ देगा।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।  हरा व बैगनी रंग शुभ है।
यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बहाल, 17 से बढ़कर 28 फीसदी हुआ DA… जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी
तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
वृश्चिक- जॉब में पद परिवर्तन का मार्ग बन सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
यह भी पढ़ें: Big News: 1.4 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली ‘रमन्ना’ के बेटे ‘रंजीत’ ने किया सरेंडर, झीरम घाटी जैसी बड़ी नक्सल वारदातों में था शामिल
धनु- आज चन्द्र का दशम व सूर्य का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
मकर- शनि के इसी राशि में होने से व्यवसाय में लाभ है। शुक्र व चन्द्रमा 09:39 के बाद जॉब में संघर्ष की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: अजब-गजब: बारात लेकर पहुँचे दूल्हे को छोड़कर दुल्हन ने देवर संग रचाई शादी… जानिए पूरा मामला
कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। प्रातःकाल 09 बजकर 39 मिनट के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र का सप्तम गोचर 09:39 am के बाद जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।
यह भी पढ़ें   Viral Video: कोरोना मरीज ने बिल्डिंग से कूदकर दे दी अपनी जान, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   Viral: बर्थडे पर दोस्तों ने दी ऐसी गिफ्ट, वीडियो देखते ही कहेंगे, ‘हर एक फ्रेंड कमीना होता है’

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस की कार्रवाई: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending