छत्तीसगढ़
बिलासपुर मोटर साइकल चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
➡️ मोटर साइकल चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
➡️ चोरी करने में प्रयुक्त 1 मोटर साइकल एवम चोरी किए गए 4 सहित 5 मोटर साइकिल जप्त
➡️जप्त मोटर साइकल के संबंध में थाना कोतवाली में 2 थाना तारबाहर में 2 प्रकरण दर्ज है
➡️ACCU टीम एवम थाना तारबाहर की संयुक्त कार्यवाही
आरोपीगण का नाम :–
1 . प्रिंस राज ठाकुर उर्फ जानू पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
2 . विमल कुमार सूर्यवंशी पिता राधेलाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग होटल के सामने गली तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को ACCU टीम बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर चोरी किए गए 04 मोटरसाइकिल एवम आरोपीगण द्वारा घटना स्थल का रेकी करने , आने जाने एवम भागने में उपयोग किया जा रहा 01 मोटर साइकल को जप्त किया गया है ।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नवीन साहू पिता किशन साहू निवासी अकलतरा जांजगीर चांपा के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 19.6.2023 को शारदा होटल तेलीपारा के पास से प्रार्थी के बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 AW 7584 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 274/2023 धारा 379 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था ।
प्रार्थी मनीष कुमार नरेश पिता प्रीतम कुमार नरेश निवासी धान मंडी चौक तोरवा बिलासपुर के द्वारा थाना तार बहार में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 25.01.2024 को प्रार्थी के मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 10 AC 9680 को त्रिवेणी भवन बिलासपुर के पास से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है,थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 42/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था ।
प्रार्थी संतोष कुमार रात्रे पिता देवचरण निवासी धुरवाकारी बिलासपुर का दिनांक 27.01.2024 को राजीव प्लाजा पुराना बस स्टैंड के पास बिलासपुर के पास खड़ी किया था जिसे कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की मोटरसाइकिल होंडा सीबी शाइन CG 22 R 5683 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 48 /2024 धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा था ।
प्रार्थी अरुण अग़नतानी पिता मनोहर लाल अग़नतानी निवासी निवासी जबड़ापारा बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 4 .2 .2024 को प्रार्थी के स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एस 6940 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 73/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था ।
चोरी की घटनाओं को रोकने एवम अज्ञात चोरों के धर पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं ACCU प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू के साथ टीम का गठन कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी , इसी दौरान के मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि आरोपी प्रिंस राज ठाकुर और जानू पिता प्रमोद सिंह निवासी राम मंदिर के पास तिफरा अपने पास कुछ मोटरसाइकिल रखा है ,जिसे बेचने की तलाश में है , जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपने साथी विमल कुमार सूर्यवंशी के साथ मिलकर मोटर साइकिल करना स्वीकार किया ।
आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए गए मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना काला रंग का सीजी 11 AW 7584 , हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 AC 9680 , होंडा सीबी शाइन सीबी 22 R 5683 एवं स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 S 6940 को जप्त किया गया है।
आरोपियों के द्वारा घटना घटित करने के पूर्व घटनास्थल की रेकी करने एवम घटना स्थल तक आने-जाने में उपयोग किए जाने वाले मोटरसाइकिल अपाचे CG 10 AR 7271 को भी जप्त किया गया है।
आरोपीगण से मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार करने मे थाना तारबाहर से उप निरी श्रवण टंडन, प्र आर किशोर वाणी , ACCU बिलासपुर के स उ नि शोभनाथ यादव ,प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, देवमुन पुहुप, आरक्षक आरक्षक सरफराज खान, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल राव जाधव , बोधू राम ,प्रशांत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
