Connect with us

छत्तीसगढ़

प्राथमिक स्वथ्य केंद्र बेलगहना मे फ्रिज चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Published

on

चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 100/ 24 धारा 457,380,34 भादवि

💠प्राथमिक स्वथ्य केंद्र बेलगहना मे फ्रिज चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

नाम आरोपी – 1- कौशल कुमार पटेल पिता रामखिलावन पटेल उम्र 19 वर्ष सा अमने दामादपारा थाना कोटा हलमुकाम – रटखण्डी चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.
2-रूबी खान उर्फ़ मुस्कान पति शकील अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरापथरा चौकी बेलगहना

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 30.01.2024 को प्रार्थी राधेश्याम तिवारी सा PHC बेलगहना चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29-30.01.2024 के दरमियान रात PHC बेलगहना अस्पताल का दरवाजा का ताला तोड़कर अस्पताल मे रखे L.G. कंपनी का फ्रिज तथा श्रृंगार पेटी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है,प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के मुखबिर से सूचना मिला की कौशल पटेल, रूबी खान उर्फ़ मुस्कान चोरी के फ्रिज बेचने की फिराक मे ग्राहक तलाश कर रहे है, के बारे मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर श्रीमान अति. पुलिस श्रीमती अर्चना झा महोदय, अनु अधिकारी पुलिस महोदय श्रीमान सिद्धार्थ बघेल की निर्देशन मे टीम गठित कर मुखबिर की निशानदेही पर रूबी खान, कौशल पटेल को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जो घटना दिनांक 29-30.01.24 की रात्रि को कौशल पटेल, रूबी उर्फ़ मुस्कान, शकील अंसारी मिलकर बेलगहना अस्पताल मे चोरी करना स्वीकार किये तथा उनके कब्जे से फ्रिज तथा श्रृंगार पेटी को बरामद कर मुताबित जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस ली गई, उक्त प्रकरण आरोपियों के विरुद्ध धारा सादर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपियों 1- कौशल कुमार पटेल पिता रामखिलावन पटेल उम्र 19 वर्ष सा अमने दामादपारा थाना कोटा हलमुकाम – रटखण्डी चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.
2-रूबी खान उर्फ़ मुस्कान पति शकील अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरापथरा चौकी बेलगहना को आज दिनांक 10.02.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, मामले के अन्य आरोपी शकील खान घटना दिनांक से लगातार फरार है ,उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय प्रआर भुनेश्वर मरावी, प्रीतम सिंह राजपूत आरक्षक राकेश पोर्ते, गोविंदा जायसवाल, कौशल बिंझवार, विजेंद्र कोल सत्येंद्र, राजपूत की विशेष योगदान रहा।
चोरी की घटनाओं को रोकने एवम अज्ञात चोरों के धर पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं ACCU प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू के साथ टीम का गठन कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी , इसी दौरान के मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि आरोपी प्रिंस राज ठाकुर और जानू पिता प्रमोद सिंह निवासी राम मंदिर के पास तिफरा अपने पास कुछ मोटरसाइकिल रखा है ,जिसे बेचने की तलाश में है , जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपने साथी विमल कुमार सूर्यवंशी के साथ मिलकर मोटर साइकिल करना स्वीकार किया ।

      आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए गए मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना काला रंग का सीजी 11 AW 7584 , हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 AC 9680 , होंडा सीबी शाइन सीबी 22 R 5683 एवं स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 S 6940 को जप्त  किया गया है।

आरोपियों के द्वारा घटना घटित करने के पूर्व घटनास्थल की रेकी करने एवम घटना स्थल तक आने-जाने में उपयोग किए जाने वाले मोटरसाइकिल अपाचे CG 10 AR 7271 को भी जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   Raipur: प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

आरोपीगण से मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार करने मे थाना तारबाहर से उप निरी श्रवण टंडन, प्र आर किशोर वाणी , ACCU बिलासपुर के स उ नि शोभनाथ यादव ,प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, देवमुन पुहुप, आरक्षक आरक्षक सरफराज खान, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल राव जाधव , बोधू राम ,प्रशांत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Raipur: प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यादव भवन के संचालन हेतु समिति का पुनर्गठन किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बाबा गुरु घासीदास जयंती के मौके पर सीएम बघेल ने जैतखाम में टेका मत्था
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending