Connect with us

छत्तीसगढ़

7 फरवरी राशिफल: जाने कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष (Mesh)
आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि की अविवाहित कन्याओं के लिए दिन अच्छा है। आप कहीं पर शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
वृषभ (Vrushabh)
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दुश्मन भी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। हालांकि आपको लाभ और प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको बस सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा।
मिथुन (Mithun)
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। साथ ही इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है।
कर्क (Kark)
किस्मत आपके साथ रहेगी। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अगर आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं, यह योजना आगे चलकर फायदेमंद भी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
सिंह (Sinh)
आपका दिन बेहतर रहेगा। दिन बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के लोग जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं।
कन्या (Kanya)
दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। इसके अलावा बेहतर होगा कि दिन घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। घर में परिवारवालों के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
तुला (Tula)
आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का ऑफर भी आ सकता है। कोई नई रचना भी कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक (Vrushchik)         
दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को भी बड़ा फायदा होने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, तो सब अच्छा होगा।
धनु (Dhanu)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी को फिजूल खर्चों से बचाना चाहिए। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को व्यापार में फायदा हो सकता है।
मकर (Makar)
दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।
कुंभ (Kumbha)
दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
मीन (Meen)
आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा।
यह भी पढ़ें   CG News : 6 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट से होगी यात्रा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ग्राम पंचायत खैरा (ल) का सचिव निलम्बित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News : 6 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट से होगी यात्रा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: ग्रामीण बैंक से लोन लेकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending