छत्तीसगढ़
कोविड-19 के संक्रमण के दुष्प्रभाव को रोकने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम 31 मई से
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से उपचारित यथा भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियो, होम आइसोलेशन एवं क्वारेनटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवारों के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का आयोजन 31 मई 2021 से किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम की अवधि 1 वर्ष की होगी। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन वर्चुअल माध्यम से दो चरणों में किया जायेगा।
प्रथम चरण में राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र माना कैम्प रायपुर में स्थापित रिकाडिंग रूम में छ.ग. योग आयोग के प्रशिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग से संबंध फिजियोथेरैपिस्ट प्रत्यक्ष उपस्थित होकर पूर्वान्ह 6 से 7 बजे तक एवं अपरान्ह 6 बजे से 7 बजे तक दो पालियों में योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छत्तीसगढ़ योग आयोग के फेसबुक पेज तथा यू ट्यूब चैनल में इसका लाइव प्रसारण किया जायेगा। योगाभ्यास समाप्त होने के पश्चात् वीडियो स्वतः ही फेसबुक एवं यू-ट्यूब चैनल में अपलोड हो जायेगा। जिसे जन सामान्य द्वारा किसी भी समय अवलोकन किया जा सकता है।
द्वितीय चरण में योग प्रशिक्षक, व्यक्तियों को अपने घरों से ही जूम एप्प, गुगल मीट, सीस्को वेबएक्स आदि आनलाइन एप्प के माध्यम से लाइव योगाभ्यास कराएंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आम नागरिकों को ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। आनलाईन पंजीकृत आम नागरिकों में से लिंग, आयु वर्ग के अनुसार वर्गीकृत व्यक्तियों को आयोग के योग प्रशिक्षक 5 से 10 अथवा इससे अधिक व्यक्तियों के समूह बनाकर वर्चुअल योगाभ्यास कराएंगे। योग प्रशिक्षण की अवधि 45 मिनट की होगी, जिसमें व्यक्ति अपने योग प्रशिक्षक से योगाभ्यास एवं योग परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।आम नागरिकों से आग्रह है कि अधिकाधिक संख्या में वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग प्रशिक्षण के माध्यम से कोविड-19 संक्रमण के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से सहभागी बनें।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
-
Uncategorized49 minutes ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
