Connect with us

छत्तीसगढ़

CM बघेल के निर्देश के बाद रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी

Published

on

दुर्ग l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, कवर्धा, कोरिया, धमतरी में कई ट्रेक्टर हाईवा जब्त किए है। इसी क्रम में पुलसि ने आज भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पाटन व उतई क्षेत्र में तीन गाड़िया जब्त की है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। जिसमें से दो गाड़ियों में चोरी का माल बरामद हुआ है। दोनों गाड़ियों को पकड़ कर उतई थाने में खड़ा किया गया है।

बलरामपुर जिले के राजपुर में भी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। गोपालपुर स्थित महाननदी से वाहन में रेत की अवैध लोडिंग कर रहे थे। रेत के अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करने के लिए अब प्रशासन सख्त हो गया है। बेमेतरा में भी जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम अवैध रेत उत्खन्न के विरूद्ध अभियान चलाया है। अवैध रूप से रेत परिवहन एवं ओवरलोड चालने वाली 37 हाईवा वाहनो के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब के विरुद्ध हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 36 पेटियों में भरी 311 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन 1728 पाव शराब जप्त ।

सूरजपुर जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने जिला प्रशासन एक्टिव मोड पर आ गया है यही कारण है कि कलेक्टर के और जिले के एसपी समेत पूरा जिला प्रशासन रेत खदानों पर देर रात जाकर दबिश दी हालांकि कहीं भी रात में अवैध उत्खनन करते नहीं पाया गया हैं। आपको बता दें प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने जिले के कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और दिन के साथ-साथ रात के अंधेरों में भी अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसने के लिए जिले के अलग-अलग रेत खदानों में जाकर कार्रवाई में जुट गई है। जिले भर में आज करीब दो दर्जन से अधिक वाहन अवैध रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ाया है जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जप्त कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर: धान की फसल में देरी, खरीदी केंद्रों में नहीं शुरू हुई बोहनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ का सियासी ड्रामा: भूपेश बघेल और सिंहदेव के ड्रामे पर रमन सिंह ने कसा तंज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खदान से कोयला परिवहन बंद, रोजगार की मांग को लेकर 7 गांवों के भू-विस्थापित धरने पर बैठे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending