छत्तीसगढ़
अवैध शराब के विरुद्ध हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 36 पेटियों में भरी 311 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन 1728 पाव शराब जप्त ।
बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(ips) के द्वारा जिले में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे निजात अभियान के दौरान दिनांक 01.08.2023 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बेलमुण्डी में विक्रम कौशिक नामक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब अपने घर में संग्रहण करके रखा है उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (ips)को अवगत कराया गया जो तत्काल टीम बनाकर रेड करने आदेशित किए जाने पर मुखबीर सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक sjpu सीडी लहरे के दिशा निर्देशन में थाना हिर्री के स्टाफ सहित रेड कार्यवाही हेतु ग्राम बेलमुंडी पहुंचकर गांव के पंच, सरपंच एवं कोटवार को तलब किया जो हाजिर है उनकी उपस्थिति में विक्रम कौशिक को तलब कर मेमोरेंडम कथन लेख किया गया ,जो अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि ओम कौशिक एवं आदी कौशिक के द्वारा इनको मोटरसाइकिल में दो-तीन दिन पहले कुल 36 पेटी देशी मदिरा प्लेन लाकर इसके घर में बिक्री करने हेतु छोड़े थे ।प्रति पेटी ₹500 कमीशन इसे शराब बेचने के एवज में देते थे ,उक्त शराब को आसपास गांव में शराब कोचिए को बेचता था, प्रति पेटी ₹4500 मिलता था जिसे ओम कौशिक एवं आदि कौशिक को देता था, विक्रम कौशिक के घर से 36 पेटियों में भरी कुल 1728 नग देशी मदिरा प्लेन जिसकी मात्रा 311.40 बल्क लीटर जिसकी कीमत 138240/- रूपये को विक्रम के मेमोरेंडम के आधार पर जप्त कर किया गया , विवेचना के दौरान आरोपी 1. विक्रम कौशिक पिता रामस्वरूप कौशिक उम्र 21 साल साकिन बेलमुण्डी थाना हिर्री, 2. आदित्य उर्फ आदि कौशिक पिता बालाराम कौशिक उम्र 22 साल साकिन बेलमुण्डी थाना हिर्री को गिरफ्तार कर अपराध धारा सदर कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विशेष योगदान :- निरीक्षक हरिशचंद्र टान्डेकर थाना प्रभारी हिर्री ,सउनि हेमंत सिंह, प्र0आर0 नरेश बड़ा, आरक्षक जोहन टोप्पो, श्याम साहू, छोटे लाल पटेल, अरविंद शर्मा,उपेन्द्र सिंह, अनिल जगत का विशेष योगदान रहा
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
