Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में किया यातयात थाने का घेराव

Published

on

रायपुर : यातायात नियमों के नाम पर बढ़ रही अवैध वसूली और भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ हाथापाई एवं आम जनों के साथ अभद्र व्यव्हार करने के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में यातायात थाने का घेराव कर चेतावनी दी गयी।

चेतावनी में गोविंदा गुप्ता ने कहा अगर जल्द से जल्द इस अवैध वसूली पर रोक नहीं लगायी गयी और आम जनता को राहत नहीं दी गयी तो युवा मोर्चा जल्द ही इस मुद्दे पर आंदोलन हेतु बाध्य होगा।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि हाथापाई करने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कि जाएगी, साथ ही आम जनता को अवैध वसूली से बचाने का प्रयास किया जायेगा। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित मैशरी, जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव, उत्कर्ष त्रिवेदी, अश्विनी विश्वकर्मा, किशोर सोनी, राज गायकवाड़, आकाश शर्मा, भारत कुंडे, नरेश पिल्ले, योगी साहू, मनीष साहू, राहुल जैन, गौतम साहू, अन्वेष पांडेय, संभव शाह, हार्दिक पटेल, प्रेम कुर्रे, आशीष क्षत्री, विजय लेहरवानी, कृष्णा राणा, कन्हैया बाग, किंशुक बोस, शंकर साहू, अमित संगेवार, अनिल नायडू, मनीष यादव, सोनू मधुमटके, अमितेश नामदेव, केदार धनगर, धर्मेश वर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री के निर्देश पर 465 नगर सैनिक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 16 सितंबर से दक्षता परीक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   फंदे पर लटक रही महिला की बचाई जान, डिप्रेशन के चलते महिला ने उठाया आत्मघाती कदम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पटवारी भर्ती परीक्षा : 6,559 परीक्षार्थी आज दे रहे एग्जाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending