छत्तीसगढ़
कपड़े के बैग निर्माण से महिला समूह को हुई 50 हजार रूपए की आमदनी
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आपने निवास कार्यलय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित रोका-छेका कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान विभिन्न गौठानों में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने बलौदाबाजार जिले के ग्राम केशली की ज्योति स्व सहायता समूह की अध्यक्ष देशना भवसार से भी रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को बताया कि यहां ग्राम केशली स्थित गौठान में महानदी वनिता शेड के अंतर्गत महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की आजीविका गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इनमें ज्योति स्व सहायता समूह के द्वारा कपड़े से निर्मित बैग का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कपड़े की कटिंग और सिलाई मशीन के द्वारा की जाती है।
समूह की महिला सदस्यों द्वारा टिफिन बैग, यात्री बैग, स्कूल बैग का निर्माण किया जाता है। इससे समूह को अब तक 50 हजार की आमदनी हो चुकी है। इस महानदी वनिता शेड में मुख्य रूप से चार स्व सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें से महामाया स्व सहायता समूह वर्मी कंपोस्ट और मसाला निर्माण का कार्य करती है, जागृति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वाशिंग पाउडर व साबुन का निर्माण कार्य किया जाता है और महामाया स्व सहायता समूह द्वारा पोल्ट्री का कार्य किया जाता है। लगभग 11 समूहों में जिनमें से मुख्य रूप से 4 स्व-सहायता समूह वनिता महानदी शेड के अंतर्गत कार्य करती हैं उन्हें प्रतिमाह 5 से 8 हजार रुपए तक की आमदनी होती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि गौठान से लगे हुए चारागाह में जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा मक्के की खेती की गई थी, जिसके चारे का आवश्यकतानुसार उपयोग गौठान में उपस्थित पशुओं के लिए किया गया। मक्के की कटाई के बाद यहां सब्जियों की खेती की गई जिससे 4 से 5 हजार रुपये का लाभ समूह को हुआ। यहां पानी की सुविधा अच्छी होने के कारण अब मवेशियों के लिए हरे चारे के रूप में नेपियर घास लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गौठान में अब तक 3 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है जिसमें से 630 क्विंटल खाद का शासकीय सोसाइटी के माध्यम से विक्रय किया जा चुका है तथा 565 क्विंटल खाद का निर्माण और पैकेजिंग का कार्य जारी है। वर्मी कंपोस्ट से समूह को अब तक उनके खाते हैं 24 हजार रुपए तथा चेक के माध्यम से 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। ग्राम केशली की सरपंच श्रीमती वीणा वर्मा ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि हमारे गांव में आज से रोका-छेका कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें सभी गांव के सदस्यों और पशुपालकों के परस्पर सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया जिसके लिए उन्होंने 4 चरवाहे की व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि बछड़े के बधियाकरण पर भी जोर देना होगा ताकि नस्ल सुधार करने में आसानी हो। छत्तीसगढ़ के वातावरण में देसी गाय कम बीमार पड़ते हैं, इसलिए जरूरी है कि देसी गाय का नस्ल सुधार किया जाए। अब गांव में जो आजीविका विकास के लिये शेड निर्माण हो रहे हैं उससे प्रत्येक गांव में 40 से 50 महिलाओं को रोजगार मिलने लगा है प्रदेश में लगभग 20 हजार गांव हैं कल्पना करें तो लाखों परिवारों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और प्रत्येक घरों की स्थिति सुधरेगी। यह मानवीय प्रवृत्ति कि स्व-निर्मित तथा परिवार के सदस्यों द्वारा बनाये गए वस्तुओं के उपयोग से ज्यादा आत्मिक आनंद मिलता है, अपेक्षाकृत बाजार से खरीदे वस्तुओं से।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
