Connect with us

देश

16 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

Published

on

Rashifal
मेष (Mesh)
आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश होगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
वृषभ (Vrushabh)
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है।
मिथुन (Mithun)
आज कामकाज निपटाने के लिए आपको कोई नया तरीका मिलेगा। आप इसमें सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा। 
कर्क (Kark)
आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल होंगे। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन होने की संभावना है। आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
सिंह (Sinh)
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे।

Rashifal 16 February 2022

कन्या (Kanya)
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा।
तुला (Tula)
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा ।आपके कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है ।आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है ।आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी ।आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है ।दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी ।जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे ।साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे ।आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं ।दुर्गा चालीसा का पाठ करें, सफलता आपके कदम चूमेगी ।
वृश्चिक (Vrushchik)         
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे ।लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे । किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी ।आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे ।आपके दिमाग में अचानक ट्यूशन का विचार आएगा । इससे आपकी पढ़ाई में परफॉरमेंस बेहतर होगा।
धनु (Dhanu)
आज ऑफिस के काम में आपको कई चुनौतियां आ सकती हैं ।आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी ।आपका काम पूरा होगा ।जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे ।आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे ।घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा । सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे ।आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा ।

Rashifal 16 February 2022

मकर (Makar)
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा ।शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा ।घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है ।आप उनके साथ बैठकर घर पर ही लंच करेंगे ।ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है ।किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए ।आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है ।
कुंभ (Kumbha)
आज किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है ।परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है ।आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं ।आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा ।इससे आपको लाभ होगा ।कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए ।किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए ।
मीन (Meen)
 आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा ।शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनायेंगे ।इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी ।नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे ।आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे ।आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी ।करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं ।आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे ।बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा ।
यह भी पढ़ें   हरेली तिहार के लिए CM आवास तैयार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के माल ढुलाई राजस्व लक्ष्य को 52 दिन पहले ही प्राप्त किया

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   जन्म के तुरंत बाद चलने की कोशिश कर रहा था जिराफ, फिर हुआ कुछ ऐसा मनमोहक वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending