Connect with us

देश

26 फरवरी राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य

Published

on

Rashifal

मेष राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों दूर रहने के प्रयास करें।

वृष राशि– शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में तरक्‍की के के योग हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगी।

कर्क राशि- मन अशान्त हो सकता है। आत्संयत भी रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वभाव में चिडचिड़ापन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। प‍िता से मधुर संबंध रहेंगे।

यह भी पढ़ें   कुएं में मिली किशोरी की लाश, रिश्तेदार के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में सुधार होगा, परन्तु खर्च अधिक रहेंगे।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 13 June 2023: इन राशि वालों को आज मिलेगी गुड न्यूज, पारिवारिक रिश्ते होंगे मजबूत

मकर राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। रुके हुए धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आयात-निर्यात के कारोबार के सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा भी लाभप्रद रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व‍िवादों को टालने का प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें।

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   Viral: डिलीवरी ड्रोन पर कौवे ने किया अटैक, VIDEO में देखिए फिर क्या हुआ

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   25 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   कुएं में मिली किशोरी की लाश, रिश्तेदार के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   रायपुर: निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending