Connect with us

छत्तीसगढ़

IRCTC के बजाय दूसरे आईडी से ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार, आरपीएफ ने की कार्रवाई

Published

on


बिलासपुर। वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के द्वारा महा निरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए.एन. सिन्हा रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में बिलासपुर मंडल के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा रेलवे के ई टिकट के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध बृहद अभियान चलाया जा रहा हैI


इसी तारतम्य में दिनांक 11.03. 2022 को निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर भास्कर सोनी के नेतृत्व में उप निरीक्षक आरपीएफ चौकी उसलापुर के द्वारा उसलापुर क्षेत्राधिकार में अभियान चलाया गया इस दौरान महर्षि स्कूल रोड जैन मंदिर के सामने मंगला स्थित दुकान ‘PC Panda The Digital Solution & Computer Work’ मे चेकिंग करने पर पाया गया कि उक्त दुकान के संचालक द्वारा आईआरसीटीसी से प्रदत्त यूजर आईडी के अतिरिक्त एक अन्य पर्सनल यूजर आईडी का प्रयोग करते हुए रेलवे का ई टिकट बनाया जा रहा था जांच के दौरान दुकान संचालक द्वारा पर्सनल यूजर आईडी से बनाया हुआ 27 नग पास्ट रेलवे ई टिकट मूल्य ₹13200 प्राप्त हुआI

यह भी पढ़ें   CG Breaking: IG, DIG अफसरों की नई पदस्थापना, 3 IPS अफसरों को प्रोफार्मा पदोन्नति..


अतः इस संबंध में मौके की समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर दुकान संचालक के विरुद्ध आरपीएफ चौकी उसलापुर में अपराध संख्या 766/2022 दिनांक 11.03.2022 धारा 143 रेल अधिनियम कायम कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैI

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस ​विधायक को नक्सलियों ने दी चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ड्रग्स एवं अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के मद्देनजर थाना चकरभाठा मे कराया गया काउंसलिंग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या! धारदार हथियार से गला रेत कर शव को खुलेआम गांव में फेंका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending