Connect with us

छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सरल एवं तेज करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है ‘रेल मदद’ एप

Published

on

बिलासपुर| रेल मदद एप द्वारा यात्रियों से प्राप्त समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण में सर्वश्रेष्ठ योगदान एवं भूमिका निभाने वाले रेल कर्मियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में महाप्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया । यात्रियों से प्राप्त समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निपटान करने में और फिर उनसे फीडबैक लेने में माननीय महाप्रबंधक महोदय/अपर महाप्रबंधक महोदय के निर्देशों व अनुदेशों के बाद पूरे भारतीय रेल में हमारे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।

इसी कड़ी में माह जनवरी’ 2022 एवं फरवरी’ 2022 के लिए सम्मानित होने वाले रेलकर्मियों में एल. नायक, आरपीएफ़, रवि कुमार वर्मन, वाणिज्य, रमेश कुमार श्रेष्ठ,आरपीएफ़, कविता कुमारी, आरपीएफ़, सुनीता फ्रांसिस, कामर्शियल क्लर्क, अंबिका चौहान, कामर्शियल क्लर्क, डी.के.चंद्राकार, जूनियर इंजीनियर, कैरिज & वैगन, विनय कुमार, आरपीएफ़, अमित कुमार सिन्हा, कामर्शियल क्लर्क सम्मिलित थे ।

माननीय प्रधानमंत्री की डिजिटल पहलों के अनुरूप भारतीय रेलवे ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल करते हुए रेल यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सुधारने एवं तेज करने के लिये रेलवे के द्वारा पिछले 3 वर्षों से ‘रेल मदद’ नाम से एक एप जारी किया है ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : डीएमएफ की बैठक में 54 करोड़ रूपए से अधिक के कार्य स्वीकृत शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर सबसे ज्यादा जोर

रेल मदद एप यात्रियों की शिकायतों को दर्ज कर शिकायतों के निवारण की स्थिति के बारे में उन्हें लगातार जानकारी मुहैया कराता है । यात्री को इस एप पर रजिस्टेशन के बाद एसएमएस के जरिये शिकायत संख्या तुरंत उपलब्ध कराकर रेलवे द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी भी एसएमएस द्वारा दी जाती है ।

पूर्व में रेलवे के द्वारा जितनी भी हेल्पलाईन नंबर इस्तेमाल में थी उन सभी को ‘रेल मदद’ एप में समाहित की गई है । हेल्पलाईन नंबर 139 पर भी काल करने से ‘रेल मदद’ द्वारा यात्रियों की समस्याओं का निराकरण किए जा रहे है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान अप्रैल’ 2021 से अब तक रेल मदद द्वारा यात्रियों की लगभग 11111 शिकायत प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत समाधान किया किया गया ।

यह भी पढ़ें   भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, PM मोदी के प्रति उनके राष्ट्रहित कार्यो के लिए जताया आभार

इस एप्लीकेशन की मुख्य विशेषतायें इस प्रकार हैं:

• रेल मदद में फोटोग्राफ भेजने की सुविधा है जिससे कि शिकायत की वास्तविक स्थिति का आंकलन जल्द हो जाता है ।
• रेल मदद ऐप शिकायतों की जानकारी को दर्ज कर शिकायत संख्या जारी करता है ।
• रेल मदद ऐप शिकायत की जानकारी को डिवीजन के फील्ड अधिकारियों को उपलब्ध कराता है ।
• शिकायत के समाधान के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी SMS के माध्यम से शिकायतकर्ता को पहुँचाता है ।
• रेल मदद ऐप विभिन्न सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं (जैसे, सुरक्षा, बाल सहायता सेवा इत्यादि) के नंबर बताता है ।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान रेलवे से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं /शिकायतों के निदान के लिए रेलवे द्वारा जारी किए गए इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करें ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धीरे-धीरे गायब होने लगी ठंड, प्रदेश का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री के करीब पहुंचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, PM मोदी के प्रति उनके राष्ट्रहित कार्यो के लिए जताया आभार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : डीएमएफ की बैठक में 54 करोड़ रूपए से अधिक के कार्य स्वीकृत शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर सबसे ज्यादा जोर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending