Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: नशे का सौदागर पुलिस की गिरफ्त मे, 10 ग्राम एम.डी.एम.ए. समेत कई सामान जब्त

Published

on

नाम आरोपीगण –

  1. धर्मेन्द चैहान पिता शिवराज सिंह चैहान उम्र 35 वर्ष निवासी सलेमपुर खुटियाना भाग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)
  2. नीतेश डोडवानी पिता नंदलाल डोडवानी उम्र 27 वर्ष निवासी दयालबंद महारानी स्कूल के पीछे गली थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  3. सीमा यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.)

*जप्त सामग्री – *
कुल 10 ग्राम एम.डी.एम.ए कीमती 50000 रू., तीन नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 30000 रू., एक नग इलेक्टानिक वेट मशीन कीमती 1000 रू., एक नग फाईबर गिलास व एक नग फाईबर प्लेट जुमला कीमती 81000 रूपये।

बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले मे नशे के कारोबार मे रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा जिला नारकोटिक्स सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के नेतृत्व मे किया गया है। बिलासपुर शहर मे नशे के कार्य मे संलिप्त सौदागरों के विरूध्द अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू से मार्गदर्शन प्राप्त कर जिले स्तर पर नारकोटिक्स सेल बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम बना कर पतासाजी दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि धर्मेन्द चैहान नाम का व्यक्ति अपने 02 साथियों के साथ एम.डी.एम.ए. ब्रिकी करने हेतु हाइटेक बस स्टैण्ड तिफरा से रायपुर की ओर जाने वाले है सूचना पर नारकोटिक्स सेल एवं सिरगिट्टी थाना कि संयुक्त टीम गठित कर मुखीबर की सूचना पर योजना बनाकर हाईटेक बस स्टैण्ड तिफरा के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार रायपुर जाने वाली बस के आसपास लोगों से पूछताछ किया जहाँ 03 व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर नाम पूछने पर अपना नाम 1. धर्मेन्द चैहान पिता शिवराज सिंह चैहान उम्र 35 वर्ष निवासी सलेमपुर खुटियाना भाग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.) 2. नीतेश डोडवानी पिता नंदलाल डोडवानी उम्र 27 वर्ष निवासी दयालबंद महारानी स्कूल के पीछे गली थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर 3. सीमा यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा बताये जिनके कब्जे से 17 नग छोटी जीप पैकेट मे भरी हुई माद्रक पदार्थ एम.डी.एम.ए. कुल वजनी 10 ग्राम, 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल बरामद हुआ। आरोपीगणों से बारिकी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जहाँ बिलासपुर आने के दौरान बस स्टैण्ड बिलासपुर मे इनका सम्पर्क नशे के सौदागरों से हुआ और नशीले पदार्थ ड्रग्स के सप्लाई (पेंडलर) कार्य मे संलिप्त होना बताया तथा सूचना दिया कि बिलासपुर के रहने वाला नीतेश डोडानी यह नशीली सामान देता है और डिलवरी कराता है तथा इस कृत्य मे उसका सहयोग सीमा यादव निवासी कोरबा सप्लाई का कार्य करता है। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों से कुल माद्रक पदार्थ 10 ग्राम एम.डी.एम.ए., 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफ्तार आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21,22 एनडीपीएस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय वास्ते रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 722.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप.निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप.निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उप.निरी. प्रसाद सिन्हा सायबर सेल प्रभारी, उप निरीक्षक धनुष पाटले, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, आरक्षक हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले, विवेक राय,अफाक खान एवं सुरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: मैनेजर की प्रताड़ना से तंग बैंक के चपरासी ने घर में लगा ली फांसी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन पर आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष अभियान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending