Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सिरगिटटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, निर्माणाधीन मकान मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

’’ निर्माणाधीन मकान मे चोरी करने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही।
’’ चोरी हुई मशरूका शत-प्रतिशत किया गया बरामद।
’’ आरोपी के कब्जे से लोहा व छड के टुकडे वजनी 10 कि.ग्रा. कीमती 500रू. की गई जप्ति।
’’ आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपी – कौशल गंधर्व उर्फ दसरूराम पिता काशीराम उम्र 30 वर्ष निवासी यदुनंदननगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

                                ’’’’’’’’’
          मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विजय राजपाल पिता केशरी राजपाल सिंह राजपाल उम्र 39 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास यदुनंदननगर तिफरा द्वारा दिनांक 01.04.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि महाराणा प्रताप नगर तिफरा मे दुकान बनवा रहा है जिसमे दुकान बनवाने के लिये रखा लोहा व छड का टुकडा वजनी 10 कि.ग्रा. कीमती 500 रू. कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे दौरान विवेचना मजदूर कौशल गंधर्व उर्फ दसरूराम पिता काशीराम उम्र 30 वर्ष निवासी यदुनंदननगर तिफरा थाना सिरगिट्टी को संदेह के आधार पर थाना तलब कर पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लेकर चोरी हुये लोहा व छड के टुकडे बरामद कर आरोपी को दिनंाक 02.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

                  प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   Tokyo Olympics 2020: रवि दहिया के जीतते ही खुशी से झूम उठे परिवार वाले और पड़ोसी, दिल जीत रहा ये वीडियो
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Tokyo Olympics 2020: रवि दहिया के जीतते ही खुशी से झूम उठे परिवार वाले और पड़ोसी, दिल जीत रहा ये वीडियो
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर सीएम भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज करवाया : भाजपा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बोरवेल में फंसे राहुल की स्थिति अब पहले से बेहतर, शरीर में फैला इन्फेक्शन 80 फीसदी तक खत्म हुआ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending