Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते 2 आरोपी गिरफतार, 2 किलोग्राम गांजा जब्त

Published

on

थाना -रतनपुर जिला – बिलासपुर छ0ग0

धारा – 20 बी एनडीपीएस एक्ट

ऽ 02 किग्रा गांजा सहित 02 आरोपी धरे गए ।

जप्त मशरूका

  1. मादक पदार्थ गांजा 02 कि.ग्रा. कीमती 14.000 रू
  2. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ड्रीम होंडा कीमती 30000 रू
  3. नगदी रकम 100 रू 2 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 54000 रू
    –00–
    विवरण इस प्रकार हैं कि थाना रतनपुर क्षेत्रार्तंगत में नशे के अवैध कारोबारियो पर कार्यवाही करते दिनांक 26.05.2022 के मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि हाई स्कूल रतनपुर के पास एक मोटर सायकल में सीजी 12 एजी 6085 में दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रखे हैं तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलास कर रहे है कि सूचना पर रतनपुर पुलिस तत्काल कार्रवाई करने हेतु हाई स्कूल रतनपुर के पास संदेह पर घेराबंदी कर दो व्यक्ति को पकडा तथा मौके पर पूछताछ तलासी पर अपना अपना नाम 1. भवर सिंह संवरा पिता पंचराम सवरा 2. प्रकाश सारथी पिता राजकुमार सारथी दोनो निवासी ग्राम जाली रतनपुर केे रहने वाले बताये तथा कब्जे से 02 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गंधयुक्त गांजा , घटना में प्रयुक्त 1 मोसा नगदी रकम 100 रू तथा 02 नग मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोयो के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो को रिमांड पर भेजा गया मामले में आगे जांच की जा रही हैं l
यह भी पढ़ें   Bilaspur: 21 नाबालिक वाहन चालक पर यातायात की कार्यवाही

गिरफतार आरोपी

  1. प्रकाश सारथी पिता राजकुमार उम्र 24 साल पता ग्राम जाली थाना रतनपुर
  2. भंवर सिंह सावंरा पिता पंचराम उम्र 36 साल पता ग्राम जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गोधन न्याय योजना ने खोले महिलाओं के लिए आमदनी के द्वार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Update: इलाज के नाम पर निजी अस्पताल ने कोरोना मरीज को थमाया लाखों का बिल, धोखाधड़ी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली आकर्षी कश्यप बनेंगी उप पुलिस अधीक्षक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending