Connect with us

देश

14 जून राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि हो सकती है लेकिन इसके साथ थोड़ी कलहकारी सृष्टि का सृजन भी होगा। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप आगे बढ़ रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। संतान मध्‍यम है। व्‍यवसाय अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।
मिथुन-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।
कर्क-उत्‍तम समय है। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य अद्भुत दिख रहा है। बजरंग बली का स्‍मरण करें।
सिंह-खर्च से परेशान रहेंगे। भाग्‍य साथ नहीं देगा आपका। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, संतान और प्रेम साथ देता रहेगा। बजरंग बली का स्‍मरण करें। पीली वस्‍तु पास रखें।
कन्‍या-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान और प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप रुक-रुक कर आगे बढ़ेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में आप तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। प्रेम मध्‍यम रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढ़ें   शिक्षाकर्मी राज्य के अधिन सिविल पद नही धारण करते, लिहाजा अनुकम्पा नियुक्ति सही हैं
वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश कुछ अच्‍छा भी होगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा बेहतर कहा जाएगा। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।
धनु-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान, स्‍वास्‍थ्‍य जोखिम भरा है। व्‍यापार ठीक रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी के क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण करना जरूरी है। व्‍यापार अच्‍छा, स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें। मां काली का स्‍मरण करें।
कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-गुस्‍से में आकर कोई निर्णय नहीं लें। ऐसे निर्णायक बने रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। भाग्‍य साथ देगा। व्‍यापार सही चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। लाल पास रखें।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   कोरबा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे 3 दोस्त, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   आईटीआई कोनी में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 26 July 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को दिया वापस कप्तान बनने का ऑफर, हिटमैन ने मालिकन को दिया ये जवाब

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending