Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा की वैचारिकी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और PM मोदी के विकासवाद के विजन को देशभर में समर्थन मिला है: अमर अग्रवाल

Published

on

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को भारतीय जनता पार्टी और एनडीए, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से मिली बढ़त पर हर्ष व्यक्त करते हुए जारी प्रेस रिलीज में कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति और स्थानीय अस्मिता के झूठे दिखावे करके ममता बनर्जी की पार्टी आज चुनाव जरूर जीत गई है लेकिन बंगाल में भाजपा ने लगातार बढ़त हासिल की है। भाजपा की वैचारिकी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और मोदी के विकासवाद के विजन को देशभर में समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा बंगाल में ममता पतन की ओर है। भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटों से 80 सीटे मिली। नंदीग्राम में दीदी की हार ने दीदी के लोक कल्याण और तृणमूल कांग्रेस की पोल खोल दी। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा आसाम में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला। चुनाव परिणामो से स्पष्ट हो गया है कांग्रेस की विचारधारा से देश की जनता से किनारा कर लिया है।

आसाम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव संचालक की भूमिका में थे उनके के द्वारा आसाम में छत्तीसगढ़ विकास की घोषणाओं का पुलिंदा भी आसाम की जनता ने नकार दिया ।छत्तीसगढ़ की जनता को भ्रम में डालने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झांसे में आसाम की जनता नहीं आई और छ ग प्रदेश की जनता भी सरकार के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं भूपेश मंत्रिमंडल को जनता अच्छी तरह से पहचान चुकी है।पांडि -चेरी में एनडीए को बहुमत मिला है,जनादेश ने नारायण स्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार के सपनों को बिखेर दिया है। पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता मुंह छुपाए भाग रहे है।

यह भी पढ़ें   महाकाल सेना ने किया सांसद विजय बघेल का ज़ोरदार स्वागत

अमर अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ में जाति वर्ग आधारित टीकाकरण का कार्यक्रम के गैरतार्किक तरीके से छत्तीसगढ़ सरकार की कुत्सित मानसिकता सामने आ गई है।चुनाव परिणामों ने कांग्रेस पार्टी को दौड़ से बाहर कर दिया है। सभी राज्यों में एनडीए व भाजपा को खासी बढ़त मिली है। आज देश के 20 राज्यों में एनडीए और भाजपा की सरकार है जो भारतीय जनमानस के विश्वास की कसौटी पर सामुदायिक भावना से हर मुश्किल चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयासरत है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि महामारी के काल में आप सभी से आग्रह है राजनीति से ऊपर उठकर भारतीय समुदाय की रक्षा के लिए स्वयं को सुरक्षित रखें परिवार को सुरक्षित रखें और देश को सुरक्षित बनाएं। मास्क लगाएं 2 गज की दूरी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक गण जल्द से जल्द टीकाकरण करवा ले। निजी केंद्रों पर टीके के विकल्प की सुविधा केंद्र सरकार की तरफ से दी गई है।कोविन पर पंजीयन जारी है, शासकीय केंद्रों में मुक्त टीकाकरण किया जा रहा है। पहली आवश्यकता सरकारों के द्वारा तय किए गए प्रक्रिया विधि का पालन करके टीका लगवाने की है,ताकि महामारी के प्रकोप से सभी को बचाया जा सके। कोविद्द ड्यूटी के दौरान फ्रंटलाइन पर काम कर रहे हैं सभी विभागों के शासकीय सेवकों को समान सुविधाएं मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: जमीन हेराफेरी के आरोप में आरआई निलंबित, मुख्यमंत्री जनदर्शन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई

कोविड-19 ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में 700 से अधिक शासकीय सेवकों की अकाल मौत पर

अग्रवाल ने गंभीर चूक बताते हुए दिवंगत जनों को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की एवं अपेक्षा की है कि दिवंगत जनों के आश्रितों को नियमानुसार बीमा भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, अकाल मृत्यु के संबंध में मुआवजा, दिवंगत कर्मियों के परिवार के गुजारे के लिए बेलआउट पैकेज छत्तीसगढ़ सरकार को बिना टालमटोल किये स्वयं के संसाधनों से तत्काल जारी करना चाहिए।श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार से अपेक्षा की है कि प्रदेश के पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल कर उनका अविलंब वैक्सीनेशन कराना चाहिए ताकि समाज में महामारी उन्मूलन के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर प्रेरणात्मक लेखन के द्ववारा जागरूकता और कल्याण का कार्य करने वाले मीडिया संवर्ग बंधुगण को राहत मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सोते हुए पर सील पत्थर को पटककर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : बंदी की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच हेतु अधिकारी नियुक्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला नगर सेना का जवान हुआ गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending