छत्तीसगढ़
कोरोना योद्धा मानकर पत्रकारों को भी लगे टीका, कोरोना से जंग में सराहनीय रहा योगदान

बिलासपुर। देशभर में घातक बीमारी कोविड-19 के खिलाफ राज्य सरकार की जंग लगातार जारी है। इसी के तहत 18+ लोगों को एक मई से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी की जा चुकी है। इस बीच बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने 18+ उम्र के पत्रकारों को टीकाकरण करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को पत्र लिखा है।
पत्र के जरिये उन्होंने सरकार से मांग की है कि पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा माना जाए। उन्होंने कहा कि महामारी के पहले दिन से ही अन्य कोरोना योद्धाओं की तरह पत्रकार भी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, जो कि काफी सराहनीय है। बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने सरकार को लिखे पत्र में कहा कि सरकार को पत्रकारों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था करने निवेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पत्रकारों को कोरोना वॉरियर की श्रेणी में रखते हुए टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता देने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जी से मांग की गई है ताकि इससे उनका हौसला बढ़े और वह जमीनी स्तर पर बेहतर रूप से कार्य कर सकें।
पत्र में लिखा गया है कि आज राज्य में कोरोना-19 महामारी के दूसरे लहर से पीड़ित है। ऐसे में शुरुआत से ही इस जंग में प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया के पत्रकार साथी कोरोना की रोकथाम और जांच, टीकाकरण आदि से संबंधित पल-पल की खबरों को प्रचारित व प्रसारित कर जनता एवं सरकार के मध्य कड़ी का कार्य कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पत्रकार साथियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा का दायित्व बढ़ जाता है। हमें उनके योगदान को भी ध्यान में रखना चाहिए।
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के नाम लिखे इस पत्र में कहा है कि राज्य में बड़ी संख्या में कोविड-19 से संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में यहां कोरोना के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 229 लोगों को कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद अपनी जान गंवानी पड़ी। राज्य में फिलहाल 1 लाख 21 हजार एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक 6 लाख 14 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। अब तक कुल 8 हजार 810 मरीजों की जान जा चुकी है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized7 days ago
पीएम मोदी का आधी रात छात्रों को वीडियो संदेश: कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, इसी मानसून सत्र में बिल पास कराएंगे
- Uncategorized3 days ago
देश में जल्द चलेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक-नोट, ट्रायल होगा शुरू ; कागज के नोट भी चलेंगे
- Uncategorized3 days ago
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु पूर्णिमा के दिन इन पांच लोगों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए…
- Uncategorized4 days ago
27 जुलाई महाकाल भस्म आरती: शिव परिवार के साथ बाबा के दिव्य स्वरूप के करें पावन दर्शन
- Uncategorized2 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized22 hours ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत










