Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेने फिर से चलेंगी, इलेक्ट्रिफिकेशन के कारण रद्द की गई थीं ट्रेनें

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली रद्द की गईं 20 ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया है। पिछले साल रेलवे ने दिसंबर से अब तक 250 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नागपुर में इलेक्ट्रिफिकेशन के कारण कैंसिल 20 ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है। जो ट्रेनें शुरू हुई हैं उसमें लंबी दूरी की एक्सप्रेस और मेमू स्पेशल को शामिल किया गया है। जितनी ट्रेनें हैं वो सभी ट्रेनें रायपुर से होकर जाती हैं। इसी कारण यहां के यात्रियों को काफी राहत मिल सकती हैं। रेलवे के अफसरों ने बताया कि कुछ ट्रेनें दुर्ग और गोंदिया से होकर चलती हैं। जब एक ट्रेन रद्द हो जाती हैं, तो दूसरी ट्रेन शुरू की जाती है। ऐसा पिछले साल से लगातार हो रहा है।

यह भी पढ़ें   आपदा में अवसर: बीयर से भरी ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त, गिरी बोतल बटोरने लगी होड़...

लोकल ट्रेनों के बंद होने से भी लोग हुए परेशान

बताया जा रहा है कि, कोयले ढुलाई के लिए मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था। तो कभी मेंटेनेंस का बहाना बनाकर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था। इसी वजह से यात्रियों को रिजर्वेशन करवाकर यात्रा करने वाले लोगों को लगातार एक साल से परेशान हों रही थीं। अब रेलवे के अफसरों ने कहां हैं कि मेंटेनेंस के कारण ट्रेनों को कैंसिल करना मजबूरी है। लोकल ट्रेनों के बंद होने से भी लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं और खर्च कर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   करपिहा के जंगल में जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

ये ट्रेनें की जाएंगी शुरू….

• दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल

• गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल

• गोंदिया-इतवारी मेमू

• इतवारी-गोंदिया मेमू

• रायपुर-इतवारी पैसेंजर

• इतवारी- रायपुर पैसेंजर

• कोरबा-इतवारी एक्स

• बिलासपुर-इतवारी एक्स.

• इतवारी-बिलासपुर एक्स.

• रीवा-इतवारी एक्स.

• टाटा-इतवारी एक्स.

• इतवारी-टाटा एक्स.

• सिकंदरा-रायपुर एक्स.

• रायपुर-सिकंदरा एक्स. – पुरी-अजमेर एक्स.

• अजमेर-पुरी एक्स.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित, जानिए योग्यता समेत सम्पूर्ण जानकारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: सब इंस्पेक्टर की हत्या पर बड़ा खुलासा, SI के महिला के यहां आने जाने से नाराज थे परिजन,
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर​ बिग्रेड की ​टीम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending