Connect with us

कोरोना

MP News: मध्य प्रदेश की जेलों में कोरोना का कहर, अब तक 300 से ज्यादा कैदी संक्रमित

Published

on

भोपाल। कोरोना संक्रमण (Corona virus) के इस भयावह दौर में मध्य प्रदेश की जेलें (Jail) भी इसकी चपेट में आ गयी हैं. कोरोना की दूसरी लहर का असर यहां भी दिखने लगा है. पूरे प्रदेश की जेलों में 300 से ज़्यादा संक्रमित कैदी हैं. जेलों में क्षमता से ज़्यादा कैदी होने के कारण ये स्थिति बन रही है.

मध्य प्रदेश की जेलों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. यह स्थिति क्षमता से ज्यादा कैदियों की वजह से बन रही है. सरकार ने कैदियों को पैरोल पर छोड़ने का फैसला भी लिया है, लेकिन उससे पहले ही संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है.

पूरे मध्य प्रदेश की जेलों में अभी तक 300 कैदी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह क्षमता से अधिक बंदी होना बताई जा रही है. जेल विभाग ने संख्या कम करने के लिए बंदियों को पैरोल पर छोड़ा है. जितने बंदियों को पैरोल मिली है, उससे अधिक संख्या में नए कैदी जेल में आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें   राज्यपाल विस्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य मुलाकात करने राजभवन पहुंचे भूपेश बघेल

जेलों की हालत…

प्रदेश की 131 जेलों में करीब 50 हजार कैदी बंद हैं. इन जेलों में कैदियों को रखने की क्षमता करीब 28 हजार की ही है. सरकार ने जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए 4500 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा है. लेकिन दूसरी तरफ एक महीने में करीब आठ हजार नए कैदी जेल पहुंचे हैं. इससे कैदियों की संख्या कम नहीं हुई, बल्कि जितने छोड़े थे उससे ज़्यादा जेल में पहुंच गए हैं. अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. दूसरी लहर के दौरान प्रदेश की जेलों में 300 कैदी संक्रमित हुए हैं.

यह भी पढ़ें   Kolkata Rape Murder Case Live Updates: दिल्ली में कई अस्पतालों के डॉक्टर निकाल रहे विरोध मार्च

जेलों में संक्रमण रोकने के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है. इस गाइडलाइन के तहत कैदियों की जांच जरूरी है. कोरोना संक्रमण के सिम्टम होने पर उन्हें 15 दिन के लिए आइसोलेट किया जाता है. जेलों में आने वाले नए कैदियों की भी जांच की जाती है. उन्हें भी 15 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा जाता है. इसके अलावा अस्थाई जेल बनाई गई है. वहां पर नए कैदियों को रखने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा समय-समय पर कैदियों का चैकअप भी किया जा रहा है. उन्हें आयुर्वेदिक काढ़ा और जरूरी दवाइयां सप्लाई की जा रही हैं. लेकिन जब पूरे देश में कोरोना फैल रहा है तो फिर जेलें और कैदी कैसे बच सकते हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   Himanta Biswa Sarma Assam New CM: हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक ने चाकू से नाबालिग का काटा गला, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   मोदी सरकार युवा लेखकों के लिए लेकर आयी युवा - प्रधानमंत्री योजना, ऐसे करें Apply
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending