Connect with us

छत्तीसगढ़

बेमेतरा :वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने कृषक हरदास ने जताई रुचि

Published

on

बेमेतरा| जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम मुड़पार के कृषक श्री हरदास/मोहर के खेत में केन्द्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत कृषक को कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे गोधन न्याय योजना अन्तर्गत 5 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद को धान खेत (किस्म महामाया) में प्रदर्शन हेतु निःशुल्क वितरण किया गया। 3 एकड़ मे बुवाई के समय इस खाद का उपयोग किया गया।

लगभग 2 माह पश्चात कृषक श्री हरदास द्वारा बताया गया कि पूर्व वर्ष की तुलना में खेत की मिट्टी नर्म हुई है एवं भूमि की जल धारण क्षमता में वृद्धि हुई है सूखे की स्थिति होने पर भी खेत में नमी संचित है एवं धान की फसल अन्य क्षेत्र की तुलना में अधिक हरी दिखाई दे रही है एवं कीट व्याधि का प्रकोप कम हुआ है। कृषक द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उपयोग करने पर वर्तमान फसल में लाभ दिखने पर आगामी वर्ष में अपने संपूर्ण खेत में वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने हेतु रुचि जताई गई। कृषक श्री हरदास वर्मी कम्पोस्ट उपयोग के लाभ से संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के शुभारंभ समारोह में हुए शामिल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बालोद : खाद्य विभाग द्वारा की गई किराना स्टोर्स संचालकों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या! धारदार हथियार से गला रेत कर शव को खुलेआम गांव में फेंका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या! धारदार हथियार से गला रेत कर शव को खुलेआम गांव में फेंका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending