छत्तीसगढ़
मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी से दो लाख के सामानों के साथ गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने किया प्रेस वार्ता में खुलासा
सक्ती| 19 अगस्त को प्रार्थी मनोज कुमार साहू पिता भोजराम साहू उम्र 37 वर्ष ग्राम डोंगरीडीह थाना मालखरौदा थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18-19.अगस्त के मध्यरात्रि गॉव डोंगरीडीह के दुर्गा मंदिर में कोई अज्ञात चोर दुर्गा मंदिर अंदर से दुर्गा मां के मूर्ति से सोने का 02 नग बाली, 01 नग नथनी, 01 नग सोने का लॉकेट, 01 नग बेनटेक्स का झालर कीमती करीबन 15100 रुपये एवं दान पेटी से रकम चोरी कर ले गया है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के पता तलाष हेतु उप निरीक्षक सुरेष ध्रुव थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में गठित टीम को अज्ञात आरोपियों के पता तलाष हेतु लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल जाकर घटना घटना का निरीक्षण कर संभावित स्थानों में गोपनीय सूत्र लगाया गया। गोपनीय सूत्र के द्वारा जानकारी दी गई कि आदतन अपराधी षांति कुमार गबेल पिता स्व. तामेष्वर सिंह उम्र 29 वर्श साकिन गांडाबोरदी थाना खरसियां जिला राययढ घूम घूमकर क्षेत्र में चोरी कर रहा है जिसकी पतासाजी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर सक्ती के ओम ट्राली में संदीप गुप्ता के यहां पैसा वसूली का काम करना एवं पैसा दूसली के लिए घमने के दौरान क्षेत्र में खालजी घरों का
रेकी कर रात में चोरी करना एवं चोरी के सामान जेवरों को संदीप गुप्ता के पास बेचना बताया तथा दिनांक 18-19.08.2022 के रात्रि अपने साथी शिवरात्रि सिदार उर्फ दउआ पिता मनहरण सिदार उम्र 23 वर्ष साकिन गांडाबोरदी थाना खरसियों के साथ अपने अपाचे मो.सा. से ग्राम डोंगरीडीह थाना मालखरौदा जाकर गांव के दुर्गा मंदिर अंदर से सोने का जेवर एवं दान पेटी से रकम चोरी करना स्वीकार किया एवं उनके निषानदेही में चोरी गये जेवर बरामद किया गया। आरोपियों से सक्ती, मालखरौदा, अडभार क्षेत्र में हुए चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 18-19 अगस्त के दरम्यानी रात्रि ग्राम बंदोरा के एक मकान से एक एल.ई.डी टी.व्ही. चोरी करना स्वीकार किये चोरी किये उपरोक्त चोरी के मसरूका को 01. संदीप गुप्त पिता स्व. षिवप्रसाद गुप्ता उम्र 38 वर्श साकिन वार्ड क्र. 09 सक्ती थाना
सक्ती 02. रतिराम पटेल पिता गंगाराम पटेल उम्र 38 वर्श सििकन बड़देवगॉव थाना खरसियों को बेचना
बताया इसके अतिरिक्त आरोपीगणों द्वारा खरसिया एवं सक्ती थाना क्षेत्र से चांदी का सामान चोरी करने
पर धारा 41 (1-4) दप्र.स.६457,380 भादवि के तहत् चांदी के जेवर जप्त किया गया है।
- 01 नग
• आरोपियों एवं खरीदारों से जप्त सोने चांदी के मसरूका मोटर सायकिल तथा एल.ई.डी. टी.व्ही-,चांदी के जेवरात,मोटरसाइकिल, नगदी 3700रु ,इस तरह कुल दो लाख रुपये ,इस प्रकारमंदिर में चोरी एवं थाना खरसिया थाना सक्ती छेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने एवं चोरी गए सामानों को बरामद करने में गठित टीम के सदस्य उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव,सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, संतोष तिवारी, प्रधान आर-मनोज तिग्गा,राजकुमार चन्द्रा, लक्ष्मी कांत कश्यप,, रोहित कहरा, मनीष राजपूत, अर्जुन यादव, व थाना मालखरौदा के निरीक्षक प्रवीण राजपूत,उप निरीक्षक आर एल टोन्डे ,नवीन पटेल,थाना चौकी के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
