Connect with us

छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : चिरायु से जन्मजात पैर की विकृति से ग्रसित बच्चों का इलाज हुआ संभव

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ। चिरायु दल बरमकेला द्वारा आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पैर की विकृति (क्लब फुट) से ग्रसित कई बच्चों का चिन्हांकन किया गया। उनके परिजनों को अवगत कराया गया कि उचित समय में इलाज करा लेने पर विकृत पैर सामान्य हो सकता है। चिरायु दल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के फलस्वरूप बच्चों के परिजनों ने इलाज हेतु तत्परता दिखाई। इस प्रकार जिला अस्पताल रायगढ़ में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले क्लब फुट डे शिविर में ग्राम कंडोला निवासी कृष्णा चौहान उम्र 4 महीना पिता टीकाराम चौहान, ग्राम भीखमपुरा के शबिर सिदार उम्र 4 महीना पिता बिलाईगढ़िया सिदार , ग्राम तरेकेला के सचिन कोडाकु उम्र 6 वर्ष पिता गजेंद्र कोडाकू , ग्राम मेड्रा के तेजस पटेल उम्र 3 महीना पिता अशोक पटेल, ग्राम अडभार के पायल चौहान उम्र 2.5 वर्ष पिता रूपचंद चौहान तथा प्रीतम खड़िया उम्र 3 वर्ष उत्तरा कुमार खड़िया को इलाज के लिए ले जाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत उचित सलाह दी गई एवम इनमें से एक बच्चे के पैर की कास्टिंग प्रक्रिया की गई तथा जरूरतमंद बच्चों को करेक्शन शूज नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक की ली गई बैठक

चिरायु के समस्त कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला, डी.पी.एम. एन. एल. ईजारदार, चिरायु नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल खरे, खंड चिकित्सा अधिकारी बरमकेला डॉ. अवधेश पाणिग्राही , बी.पी.एम. ईश्वर प्रसाद दिनकर, चिरायु टीम के डॉ. सुरेन्द्र सिंह , डॉ. हेमलता रायसागर, डॉ. नीतू भगत, फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार पाणिग्राही, कविता पटेल, ए.एन. एम. राधा खूंटे, अनिता तांडी, का विशेष सहयोग रहा। चिन्हित बच्चों व टीम को समय पर सुरक्षित लाने ले जाने में सक्रिय समर्पित चिरायु वाहन चालक हीराचंद व उद्धव यादव का सराहनीय कार्य रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   10 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending