छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में दो दिन भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!
नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एजेंसियों के अनुसार आज यूपी, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगस्त अंत तक तेज बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, स्काईमेट के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान व उससे सटे पाकिस्तान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
उसका कुछ असर एनसीआर के मौसम पर पड़ सकता है। आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पूर्वी असम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जम्मू कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज से कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण पूर्वी यूपी और बिहार में कल से दो दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्यप्रदेश व गुजरात के भी कुछ हिस्सों में आज हल्की वर्षा हो सकती है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized16 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
