Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस की देर रात तक गश्त एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी

Published

on

बिलासपुर| बिलासपुर पुलिस द्वारा देर रात तक भीड़ भाड़ वाले स्थानों व संदेहियों की चेकिंग तथा गस्त लगातार जारी रही शहर के सभी थानों की पुलिस रात 11:00 बजे से देर रात तक सड़क पर चेकिंग करती रही इस दौरान शहर के सभी होटल,ढाबा,बार को समय पर बंद कराया गया विशेष रुप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों को समय पर बंद कराया गया इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर पॉइंट लगाकर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई ढाबों के पास खड़े वाहनों की भी बारीकी से चेकिंग की गई उक्त कार्रवाई के दौरान शहर के सभी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ थाना के अलग-अलग स्थानों पर बने रहे।

यह भी पढ़ें   Sawan 2023: आज है सावन का पहला प्रदोष व्रत, शनि के लिए करें ये खास उपाय

थाना सरकंडा एवं कोतवाली की टीम ने अरपा नदी से लगे क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया,कोनी तथा चकरभाटा की टीम हाइवे पर बनी रही,सिविल लाइन थाना की टीम मीनीबस्ती में चेकिंग की, सिरगिट्टी की टीम गणेशनगर एवं छुहियापारा में चेकिंग की,सकरी के द्वारा घुरू व अमेरी में चेकिंग अभियान चलाया गया,तोरवा द्वारा रेलवे स्टेशन,गुरुनानक चौक, देवरीखूर्द एवं ढेका में चेकिंग किया गया। कार्यवाही के दौरान थाना सरकंडा से निगरानी तथा गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई

थाना सिविल लाइन में मिनी बस्ती से दो संदेही थाना लाया गया है जिन से विस्तृत पूछताछ का अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाना कोतवाली से मोटर व्हीकल के 07 प्रकरण दर्ज किए गए एवं गुंडा ,निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई थाना कोनी से ढाबे में शराब पीलाये जाने की शिकायत पर 02 प्रकरण 36c के दर्ज किए गए तथा मोटर व्हीकल एक्ट के 01प्रकरण दर्ज किए गए थाना तोरवा से मोटर व्हीकल के 10 प्रकरण दर्ज किए गए रेलवे स्टेशन चेकिंग के दौरान एक युवक से बटन चाकू बरामद किया गया जिसमे आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जाएगी साथ ही 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है| थाना से सिरगिट्टी से गुंडा तथा निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई एवं 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है| थाना चकरभाटा से गुंडा व निगरानी बदमाश चेकिंग की गई| थाना तारबहार से गुंडा तथा निगरानी बदमाश चेकिंग की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में महिला की मौत का मामला, सीएम ने की 4 लाख मुआवजा देने की घोषणा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोरबा : ग्रीष्मकालीन खेल-प्रशिक्षण शिविर स्थगित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending