Connect with us

छत्तीसगढ़

महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए सीएम भूपेश

Published

on

रायपुरः  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी में महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन महादेव घाट छठ पर्व आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है। यह उगते एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है। मुख्यमंत्री बघेल ने आयोजन समिति के आग्रह पर कहा कि समिति के द्वारा छठ पूजा के लिए जमीन आबंटन की मांग की गई है, समिति द्वारा इस संबंध में शासन को आवेदन करने पर उन्हें प्रक्रिया अपनाने के बाद जमीन आबंटित कर दी जाएगी। साथ ही जमीन आबंटित होने के पश्चात् भवन निर्माण के लिए भी सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस की कार्यवाही जारी, कच्ची महुआ शराब सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

  उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व में कोई भेद-भाव नहीं होता, न कोई राजा होता और न कही कोई रंक होता है। सबके प्रति समान भाव रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व में कठिन तपस्या के बाद सूर्य की उपासना की जाती है। वास्तव में सूर्य ऊर्जा का स्रोत होता है। सूर्य की उपासना के बाद हम सभी में ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महापौर एजाज ढेबर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना कोटा क्षेत्र में डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटने लगे नेता और कार्यकर्ता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुकमा : जवानों ने आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय, वॉकी-टॉकी और बैनर भी मिले
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending