Connect with us

छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या! धारदार हथियार से गला रेत कर शव को खुलेआम गांव में फेंका

Published

on

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से नक्सलियों द्वारा सरपंच पति की हत्या का मामला सामने आया है। यहां नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या कर गांव में फेंक दिया है। नक्सलियों ने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल जिले के रेवाली गांव में नक्सलियों ने खुलेआम सरपंच पति की हत्या कर, उसकी लाश को गांव में फेंक दिया है। इस वारदात को नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर अंजाम दिया है। इस वारदात को मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने अंजाम दिया है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 14 June 2023: आज जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा होगा, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

गांव में फेंकी लाश

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के 5-6 हथियारबंद नक्सली अचानक गांव पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने सरपंच पति भीमा बारसे को उसके घर से उठा लिया और उसे अपने साथ जंगल की तरफ ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, हत्या की जानकारी मिली है लेकिन, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या माओवादियों ने ही की है या फिर किसी और ने। हत्या की जानकारी का पता लगाने के लिए जवानों को मौके पर रवाना किया गया है। जवानों के लौटने पर ही हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Gas Cylinder in Rs500 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में किन परिवारों मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर? जानें यहां
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : दुर्गम क्षेत्रों में उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण से मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending