Connect with us

छत्तीसगढ़

सिम्स अस्पताल में चोरी करने वाला आरोपी सरफरोज खान गिरफ्तार

Published

on

Sarfaroz Khan arrested for stealing in Sims Hospital

बिलासपुर| प्रार्थी दूजराम ठोसरिया पिता सालिक राम ठोसरिया उम्र 46 वर्ष सा0 ग्राम जलसो नहरीभाठा थाना कोनी जिला बिलासपुर के द्वारा दिनांक 05/11/22 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी पत्नी का स्वास्थ खराब होने से यह उसे ईलाज कराने के लिए दिनांक 04/11/2022 को सिम्स अस्पताल बिलासपुर लाया था और ईलाज हेतु भर्ती कराया था, दिनांक 04/11/2022 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे जनरल वार्ड के बरामदे में सो गया था, यह अपने पर्स जिसमें नगदी रकम 12000 रूपये तथा मेरा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रईविग लाईसेंस का फोटो कॉपी तथा कुछ अन्य बिल आदि रखा हुआ था को अपने पेन्ट के जेब में रखा हुआ था।

दिनांक 05/11/22 की सूबह लगभग 05ः30 बजे मेरी नींद खुली तो उसने अपने जेब को देखा तो उसका पर्स मेरे जेब में नहीं था कोई अज्ञात चोर मेरे पर्स को चोरी करके ले गया था आस-पास ढुढने का प्रयास किया कही नहीं मिलने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा इसी प्रकार प्रार्थी शैलेन्द्र कुमार कुर्रे पिता राकेश कुमार कुर्रे उम्र 36 वर्ष साकिन हरदीकला टोली थाना सिरगिट्टी हाल मुकाम रेशमा किराना दुकान के ऊपर मंझावापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पत्नी रीतु कुर्रे का डिलीवरी होने से उसे सिम्स अस्पताल में लाकर भर्ती किया था कि दिनांक 04/11/2022 को रात्रि 11ः00 बजे के लगभग अस्पताल परिसर में लेबर वार्ड के सामने बरामदे में सो गया था कि दिनांक 05/11/22 की रात्रि के 03ः00 बजे के लगभग मेरी नींद खुली तो देखा प्रार्थी के जेब में रखा मोबाईल रेडमी 6ए जिसका आईएमईआई नम्बर * है जिसमें एयरटेल का मोबाईल नम्बर * तथा जीयो का मोबाईल नम्बर ***लगा हुआ था प्रार्थी के जेब में नहीं था आसपास तलाश किया नहीं मिला कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के उक्त मोबाईल को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया वर्तमान समय में सिम्स अस्पताल के आसपास हो रही चोरी की घटना को देखते हुए, चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों का पता तालास कर तत्काल कार्यवाही करने वरी0 पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, राजेन्द्र जयसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में आरोपी का बारीकी से पता तालाश किया किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर एक संदेही को रात्री में घेराबंदी कर पकड़ा गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया जो पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर सिम्स अस्पताल से एक व्यक्ति का पर्स तथा किसी दुसरे का एक रेडमी का मोबाईल को चोरी करना बताया जो थाना सिटी कोतवाली के ही अपराध क्र0 433/22 धारा 379 भदवि तथा अप0 क्र0 434/22 धारा 379 भादवि से संबंधित होने से आरोपी से जप्त किया जाकर विधिवत कार्यवाही किया गया और आरोपी को न्ययायिक रिमांड पर भेता गया।
विशेष योगदानः- उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्ष रवीन्द्र यादव प्रेम सूर्यवंशी, गोकुल जांगड़े, कमलेश सूर्यवंशी, सैय्यद नुरूल कादीर ,रवि चौधरी|

यह भी पढ़ें   धान खरीदी महाभियान: किसानों से अब तक 58 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बारिश ने बदली मौसम की फिजा, सोशल मीडिया की जनता ने खास अंदाज में किया खुशी का इजहार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज मिले 188 नए पॉजिटिव मरीज, 136 हुए स्वस्थ, 2 की मौत

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending