Connect with us

छत्तीसगढ़

बिल्हा पुलिस ने अपहरण के तीन अलग-अलग मामलो का किया पर्दाफास, लड़की का अपहरण कर मुंबई एवं आंध्रप्रदेश में रखे आरोपियों को धर दबोचा

Published

on

बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.06.2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नाबालिक भतीजी दिनांक 12.06.2022 को घर से तालाब नहाने जा रही हूं बोलकर निकली थी, आस पास व अपने रिस्तेदार में पता तलाश किये कोई पता नही चलने पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 146/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.10.2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक लडकी दिनांक 14.10.2022 को खेलने के लिए मोहल्ले तरफ गई थी जो अभी तक वापस नही आई है। जिसे आसपास पता तलाश किये कोई पता नही चला, कि रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 273/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहूल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक सीडी लहरे (एस.जे.पी.यु. बिलासपुर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा के द्वारा अपहृत बालिका एवं आरोपी की पता साजी हेतु टीम गठीत कर पतासाजी दौरान सूचना मिली कि संदेही आरोपी प्रकाश रात्रे नाबालिक बालिका को भगा कर ईस्ट सोसायटी (आंध्र प्रदेश) ले जाने कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी प्रकाश रात्रे की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें   नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, मछली पकड़ने जुटाई भीड़

ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) के को दोंगा बाबू का ईंट भट्टा लेबर क्वार्टर ग्राम सीतारामपुरम थाना राजनगरम जिला ईस्ट सोसायटी आंध्र प्रदेश में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी प्रकाश रात्रे मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी प्रकाश रात्रे पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई। सूचना पर संदेही आरोपी दिलीप डहरिया नाबालिक बालिका को भगा कर ईस्ट सोसायटी (आंध्र प्रदेश) ले जाने कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी दिलीप डहरिया की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) रवाना किया गया। ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) के को दोंगा बाबू का ईंट भट्टा लेबर क्वार्टर ग्राम सीतारामपुरम थाना राजनगरम जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी दिलीप डहरिया मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया।

पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी दिलीप डहरिया पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई। सूचना पर संदेही आरोपी खूशबू बारले नाबालिक बालिका को भगा कर मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाने कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी खूशबू बारले की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को मुंबई (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। मुंबई (महाराष्ट्र) के को 8 नम्बर रोड स्वास्तिक सदन के सामने निर्माणाधीन 268 आनंद भवन खार थाना खार मुंबई महाराष्ट्र में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी खूशबू बारले मिले।

यह भी पढ़ें   चांद की दहलीज पर चंद्रयान-3, लैंडिंग से पहले ISRO उठाएगा ये बड़ा कदम

आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी खूशबू बारले पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ खार मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई। तीनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक राम चंद्र साहू, स0उ0नि0 राजेश धर दीवान, प्र आर खेम सिंह श्याम, रूपेश तिग्गा, आरक्षक रूपलाल चंद्रा, संतोष मरकाम, सुमंत चंद्रवंशी, रवि शेखर शिरो, रंजीत खलखो, दिनेश कुमार पटेल, महिला आरक्षक बिंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन ने अपनी पहली वर्षगांठ समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाओं की घोषणा की

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   बिलासपुर सिम्स में ओपीडी बंद, विरोध प्रदर्शन जारी

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   डायल 112 द्वारा किया गया सराहनीय कार्य, वाहन में सुरक्षित प्रसव कराया गया... नवजात शिशु व प्रसूता स्वास्थ

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: प्रदेश में मिले 8 नए कोरोना पाजिटिव मरीज

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending