Connect with us

छत्तीसगढ़

Bhanupratappur by-election 2022: थम गया चुनावी प्रचार-प्रसार! अब डोर-टू-डोर प्रत्याशी कर सकेंगे जनसंपर्क

Published

on

भानुप्रतापपुर।  भानुप्रतापपुर उपचुनाव में प्रचार प्रसार थम गया है। यह इलाका संवेदनशील होने की वजह से 5 बजे की जगह दोपहर 3 बजे ही चुनावी प्रचार-प्रचार थम गया। चुनावी शोरगुल थम गया। अब प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर जनसंपर्क कर संकेगे।  आज चारामा में प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के समर्थन में रोड शो किया। दूसरी ओर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े एवं पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भानुप्रतापपुर पहुंचे।

दोनों अफसरों ने उप निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर धावड़े और आईजी सुंदरराज ने मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं और मतदान दल के लिए की गई व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। बता दें कि 5 दिसंबर को 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

30 सेक्टर अधिकारी नियुक्त

मतदान को संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल बनाए गए हैं। हर मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी क्रमांक एक-एक मतदान अधिकारी क्रमांक दो और एक मतदान अधिकारी क्रमांक तीन पर ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 21 नए पॉजिटिव मरीज, 31 हुए स्वस्थ

256 मतदान केंद्र, 17 अतिसंवेदनशील

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील, 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील और 23 मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील हैं। इस चुनाव में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरुष मतदाता और  1 लाख 555 महिला मतदाता और 1 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

बात देश की करें तो गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार शाम 5 बजे थम गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की कुल 182 सीट में से 93 सीट पर वोट डाले जाएंगे। जबकि दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। पहले चरण में औसतन 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीट के लिए पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को हुआ था।

दूसरे चरण में, शेष 93 सीट के लिए मतदान होगा, जिसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सहित लगभग 60 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार और निर्दलीय मैदान में हैं। दूसरे चरण के तहत जिन 93 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा वे उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों में फैली हुई हैं जिनमें अहमदाबाद, वड़ोदरा और गांधीनगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   सीपत पुलिस के द्वारा जुआ खेलते पाये जाने पर अलग अलग मामलो में 24 नफर आरोपीगणों को किया गया गिरफ्तार

दूसरे चरण में कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे जिनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया सीट के साथ ही वीरमगाम सीट जहां से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और गांधीनगर दक्षिण सीट शामिल है जहां से अल्पेश ठाकोर भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और दो दिसंबर को भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार किया, जिनमें अहमदाबाद में दो रोड शो शामिल हैं।

शनिवार को भाजपा अपने स्टार प्रचारकों के कई रोड शो और चुनावी रैलियां की। भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ढोलका, महुधा और खंभात शहरों में चुनावी रैलियां की। जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर गुजरात के मोडासा और सिद्धपुर शहरों में रोड शो किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : अवैध उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 2 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल द्वारा प्रधानमंत्री से 20 फीसदी आक्सीजन के औद्योगिक उपयोग के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने मांगा प्रस्ताव

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 21 नए पॉजिटिव मरीज, 31 हुए स्वस्थ

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending