छत्तीसगढ़
पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों की ली समीक्षा बैठक
बिलासपुर| दिनांक 03.01.2023 को बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा विवेचना में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित गंभीर अपराधों की समीक्षा हेतु बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा व सक्ती जिले के राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। जिलों में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का संवेदनशीलता के साथ समयावधि का विशेष ध्यान दिया जाकर प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया। राजपत्रित अधिकारियों को जिले के थाना/चौकी में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का गंभीरता से सतत पर्यवेक्षण करते हुए विवेचकों को दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रकरणों में सतत विवेचना कराया जाकर समयावधि के भीतर निराकरण कराने एवं अपराधों का समयावधि के भीतर निराकरण नहीं होने पर संबंधित विवेचक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी कराये जाने निर्देशित किया गया। जिलों में महिला एवं बच्चों से संबंधित गंभीर प्रकरणों में जिनमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, ऐसे प्रकरणों में विशेष टीम गठित कर आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लगातार पतासाजी करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रकरणों का निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया।
महिलाओं, बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कराते हुए विशेष अभियान चलाकर समय-सीमा के भीतर विधिसम्मत निराकरण सुनिश्चित करावें। गंभीर अपराधों की विवेचना के स्तर में गुणवत्ता लाने हेतु अपराध डायरियों की नियमित समीक्षा करते हुए विवेचना से संबंधित तथ्यों के संबंध में दिशा-निर्देश देवें एवं साईंटिफिक एविडेंस कलेक्शन के साथ गुणवत्तापूर्वक अपराधों की विवेचना पूर्ण कराई जावे जिससे आरोपियों को सजा दिलायी जाकर अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ प्रकरणों में आरोपी को अग्रिम जमानत मिल चुकी है लेकिन अग्रिम जमानत के पश्चात भी फरार हैं, ऐसे आरोपी की अग्रिम जमानत निरस्त कराने हेतु माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाकर अग्रिम जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराये जाने निर्देशित किया गया। साथ ही ऐसे आरोपी जो माननीय न्यायालय से जमानत होने के पश्चात फरार हैं उनके विरुद्ध धारा 82, 83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए फरारी की उद्घोषणा जारी करवाकर, उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती गायत्री सिंह, प्रशिक्षु भापुसे. के अधिकारी में जिला बिलासपुर से संदीप कुमार पटेल, पूजा कुमार और जिला कोरबा से रॉबिन्सन गुरिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आईयूसीएडब्ल्यू) बिलासपुर गरिमा द्विवेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चाम्पा लीलाशंकर कश्यप सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized6 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized10 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
