छत्तीसगढ़
यातायात की पाठशाला: व्यापारियों द्वारा जागरूकता में सहयोग और अधिकारी दे रहे है चौक- चौराहों में नियम पालन की शिक्षा
बिलासपुर। पूर्व दिवस बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा वाहन चालक को वाहन चेकिंग के दौरान चलानी ना कर , उन्हें यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने “यातायात की पाठशाला” का आयोजन करने निर्देश प्राप्त हुए है।
आदेश के मद्देनजर पूर्व दिवस पुराना बस स्टैंड से पाठशाला का शुभारंभ किया गया जो की एक सप्ताह से निरंतर जारी है।
यातायात के समस्त अधिकारी शहर के मुख्य चौक चौराहों पर यातायात के महत्वपूर्ण नियमोक पालन कर सुरक्षित यातायात के संदर्भ में शिक्षा एवं दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने शिक्षा दे रहे हैं।जिसमें बिलासपुर शहर के आम नागरिको व वाहन चालक का अच्छा रुझान मिलने के साथ एक सकरात्मक पहल है।
“यातायात की पाठशाला” जन जागरुकता अभियान अंतर्गत व्यापारियों में भी जागरूकता अभियान में सहयोग की मंशा के साथ ,आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल व्यापार विहार में व्यापारी द्वारा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय साहू की “यातायात की पाठशाला” वृंदा वन शॉपिंग कॉन्प्लेक्स लगाई गई थी।
“यातायात की पाठशाला” में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी चौक चौराहों पर दी जा रही यातायात की पाठशाला का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत यातायात के निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा हटरी चौक, अमरिया चौक, वृंदावन कंपलेक्स, तेलीपारा रोड में तथा निरीक्षक सुनील तिर्की द्वारा अपोलो चौक, साइंस कॉलेज, महाराणा प्रताप चौक व्यापार विहार में, उपनिरीक्षक एच0पी0 ठाकुर द्वारा पुराना बस स्टैंड, ब्रजेश स्कूल रोड, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पांडे द्वारा साइंस कॉलेज रोड, मुक्तिधाम मार्ग, इंद्रदेव यादव द्वारा अग्रसेन चौक, प्रकाश बाबू कुर्रे द्वारा व्यापार विहार, महाराणा प्रताप चौक, सहायक उपनिरीक्षक राम प्रताप यादव द्वारा बृजेश स्कूल रोड, बिलासा कन्या महाविद्यालय के सामने, सतीश पांडे द्वारा ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारियों चालको एवं हाईटेक बस स्टैंड में सहायक उपनिरीक्षक डी0डी0 सिंह द्वारा अपोलो चौक, साइंस कॉलेज रोड में 22 “यातायात की पाठशाला”लगाई गई।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
