Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: गांजा का पौधा उगाने वाला आरोपी सीपत पुलिस के गिरफ्त में, 14 नग पौधा जब्त

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु ” निजात ” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 03.04.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला, कि ग्राम फरहदा के रामफल केवट अपने मकान के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का कई पौधा उगाया हुआ है, एवं ग्राम धौराकोना से एक मो.सा. मे एक काला रंग के जेरीकेन मे कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने के लिये जा रहा हैं कि उक्त सूचनाओ से अति. अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी.डी. लहरे विशेष किशोर पुलिस इकाई बिलासपुर को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रभारी सीपत निरी. हरीशचंद्र टाण्डेकर के हमराह अलग अलग टीम तैयार कर ग्राम फरहदा एवं धौराकोना आमानारा रोड मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी रामफल पिता संतराम केवट उम्र 47 वर्ष निवासी बजरंग चौक फरहदा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ. ग.) के बाड़ी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के 14 नग पौधे वजनी करीबन 03 किग्रा कीमती 20000/- रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही एवं ग्राम धौराकोना मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी रमेश कुमार यादव पिता समारू यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा(छ. ग.) के कब्जे से एक काला रंग की 35 लीटर क्षमता वाली जेरीकेन मे भरा करीबन 35 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3500 रूपये व एक मोटर सायकल काला रंग का जिसका रजिस्टेशन क्रमांक सीजी 11एफ 7365 कीमती 15000 रूपये जुमला कीमती 18500 रूपये तथा आरोपी – लतेलू राम केवट पिता स्व. दयाराम उम्र 47 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा(छ. ग.) के कब्जे से एक हरा रंग की 35 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में करीबन 32 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ, कीमती 3200/- रूपये विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर सभी आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा आयोजित हुआ वाद-विवाद प्रतियोगित

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. हरीशचंद्र टाण्डेकर, स.उ.नि.युगल शर्मा, , उमाशंकर राठौर, प्रआर बृजमोहन कश्यप, सैय्यद अकबर अली आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आरक्षक धीरज कश्यप, का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद : निःशुल्क आयुष्मान कार्ड अब 30 सितम्बर तक बनाया जा सकेगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इंडोरस्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending