Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: लोन दिलाने के नाम पर 7 लाख से अधिक की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

नाम आरोपी:-

(1)रवि कुमार नायर उर्फ जय पिता सुरेश नायर, उम्र 33 वर्ष, सा.गीतांजली पार्क क्वा.नं- 77 मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

(2)अल्केश सोनी उर्फ छोटू पिता विष्णुकांत सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी-ग्राम बिरकोना, मिसिरपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

बिलासपुरप्रार्थी हरिराम मरकाम पिता अजित कुमार मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम परसदा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर दिनांक-18/04/2023 को थाना उपस्थित आकर एक हस्तलिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसने नवबंर 2022 में अलकेश सोनी एवं रवि कुमार नायर से जान पहचान होने पर दिनांक-02/11/2022 को दोपहर 01.00 बजे कोनी में इसे पर्सनल लोन दिलवाने के नाम से इससे पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल सीम, बैक पासबुक एवं पासपोर्ट फोटो लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाकर बिना इसकी अनुमति के 5,00,000 रूपये स्वाइप कर धोखाधडी किया है तथा गवाह तरूणा इंगोले से भी उसका पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल सिम, बैक पासबुक एवं पासपोर्ट फोटो लेकर क्रेडिट कार्ड बनाकर बिना अनुमति के 2,65,000 रूपये स्वाइप कर कुल 7,65,000/- रुपये की धोखाधड़ी किया है, की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा-420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के हालात से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया, जिस पर अ.पु.अ.शहर, राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ., सरकण्डा, पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन, थाना प्रभारी कोनी उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव के कुशल नेतृत्व में थाना कोनी स्टाफ एवं ए.सी.सी.यू. स्टाफ के संयुक्त टीम द्वारा आरोपीगण अल्केश सोनी उर्फ छोटू एवं रवि कुमार नायर उर्फ जय को दबिश देकर उसके सकूनत से पकड़कर थाना लाया गया, पूछताछ पर रवि कुमार नायर उर्फ जय द्वारा अपने साथी अल्केश सोनी उर्फ छोटू के साथ मिलकर लोन दिलाने के नाम से दस्तावेज प्राप्त करना एवं दस्तावेज से लोन प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किये तथा आरोपी रवि कुमार नायर के कब्जे से एक स्वीफ्ट डिजायर कार, बुलेट कार, एक वीवो कम्पनी, आई फोन-13, एक की-पैड मोबाईल एवं अल्केश सोनी से स्वाइप मशीन जप्त कर आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   National Working Committee of BJYM: Bharatiya Janata Yuva Morcha राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी.. छत्तीसगढ़ से गुंजन प्रजापति को मिली जगह

विशेष योगदान:- उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव (ए.सी.सी.यू प्रभारी), सउनि सुरेन्द्र कुमार तिवारी, प्र.आर.देवमुन पुहुप (ए.सी.सी.यू.), राजेन्द्र चन्द्रा, आर.समारु लकड़ा, निखिल जाधव (ए.सी.सी.यू), विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, राकेश कुमार साहू, पंचराम रजक, चन्द्रशेखर मरकाम।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आदिवासियों को मिलेगा 32 प्रतिशत आरक्षण!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: इस शहर में आज बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और इंटरनेट...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में दोगुना हुआ कोरोना के केस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending