क्राइम
पति ने चरित्र शंका पर पत्नि का गला दबाकर किया हत्या, पुलिस ने चंद घंटो में आरोपी को दबोचा

बिलासपुर। थाना सीपत के मर्ग क्रमांक 31 / 2023 धारा 174 जा.फौ. के सूचक तुकांबर सिंह द्वारा अपनी बहन लोकेश्वरी मैत्री की मृत्यु पर शंका जाहिर करते हुये मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया था कि ग्राम निरतु के घर के कमरे में लोकेश्वरी उसका पति घनश्याम एवं उसका बेटा तारकेश तीनों रात्रि में एक साथ कमरे में सोए थे जो दूसरे दिन सुबह लखेश्वरी बिस्तर से 8:00 बजे तक नहीं उठी तब उसको घरवाले जगाए जो नहीं जगी ,जो बिस्तर में ही खत्म हो गई थी जिसकी सूचना मृतिका का पुत्र तारकेश अपने मामा एवं नाना ,नानी को मोबाइल फोन से दिया था , मृतका के मायके पक्ष वाले ग्राम निरतु जाकर लोकेश्वरी को देखें जो मृतिका के चेहरा गला एवं कान में खरोच खून जैसा निशान दिख रहा था , मृत्यु पर संदेह होने से मृतिका के भाई के द्वारा थाना सीपत में मर्ग इंटीमीशन दर्ज करा गया, मृतिका के ससुराल वाले घटना की सूचना थाने में नहीं दिए।
घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु.से.) अ.पु.अ. (ग्रामीण), राहुल देव शर्मा एवं डी.एस.पी. सी डी लहरे विशेष किशोर ईकाई बिलासपुर को दिया गया ,जो त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हूवा, मर्ग की जांच कार्यवाही के दौरान पता चला कि घनश्याम सिंह ठाकुर अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था ,जब भी बिलासपुर जाती थी तो अकेली घूमती थी जिसे मना करने पर नहीं मानती थी, पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमे गला घोट कर हत्या करना लेख होने से धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया ,मामले में मृतिका के पति घनश्याम सिंह ठाकुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया जो बताया कि दिनांक 30.04.2023 दिन रविवार को आरोपी घनश्याम अपने काम से बिलासपुर गया था रात्रि लगभग 09.30 बजे अपने घर पहुंचा तो कमरे मे घनश्याम का छोटा बेटा तारकेश सोफा मे लेटा था एवं उसकी पत्नी लोकेश्वरी पलंग मे लेटकर ईयरफोन लगा कर किसी से बात कर रही थी जिसको मना करने पर नहीं मानी जिससे गुस्से में आ कर घनश्याम अपनी पत्नी की हत्या करने की ठान लिया घनश्याम अपने बेटे तारकेश के सोने का इंतजार करते रहा, तारकेश के सो जाने के बाद रात्रि लगभग 11–12 बजे के बीच यह अपनी पत्नी की हत्या करने के लिये पलंग के सिरहाने तरफ जाकर पलंग मे रखा तकिया को उठाकर उसके मुंह नाक एवं गला दबाकर हत्या कर दिया। इसकी पत्नी कंबल ओढकर सोई थी जो छटपटा रही थी और अपने बचने के लिये आरोपी के हाथ को छुड़ाने का प्रयास कर रही थी जिससे लोकेश्वरी के दोनो हाथ के नाखून से चेहरा एवं गाल मे खरोच लगा हैं। आरोपी सदर का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।
विशेष योगदान : निरीक्षक हरीश चंद्र टांडेकर, उपनिरीक्षक एस. एफ. केरकेटटा, सउनि शिव सिंह बक्साल, आर. 904 डेविड कुमार, आर .1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आर, 1446 दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा।
क्राइम
CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम
Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।
Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।
धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।
इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।
गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।
क्राइम
Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया
आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।
वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।
जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।
खेल6 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश6 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल3 days agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर




















