Connect with us

क्राइम

Online Scams: ऑनलाइन इश्क लड़की को पड़ा महंगा! लड़का ले भागा 4.5 लाख रुपये

Published

on

Online Scams भारत में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वॉट्सएप पर बढ़ते स्कैम के बाद सरकार ने भी धोखाधड़ी करने वाले अकाउंट्स को ब्लॉक करने को कहा है. लेकिन ये स्कैम्स अब वॉट्सएप तक सीमित नहीं है, डेटिंग ऐप्स में भी स्कैम्स होने लगे हैं. स्कैमर्स हर तरह से लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं. बेंगलुरू की रहने वाली महिला ऑलाइन डेटिंग ऐप पर पहुंची और उसको लाखों रुपये का नुकसान हो गया. उसने सोचा कि उसे टिंडर पर प्यार मिला है, लेकिन बदले में उसे 4.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ.

4.5 लाख रुपये का लगा चूना
बेंगलुरु के एक निजी फर्म में काम करने वाली एक 37 वर्षीय महिला ने अपने टिंडर मैच पर 4.5 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है. इसके बाद, महिला ने अपने पैसे वापस पाने की उम्मीद में पुलिस से संपर्क किया है. रिपोर्ट में इसका जिक्र करते हुए कहा गया है कि महिला ने डेटिंग एप्लिकेशन टिंडर पर एक व्यक्ति जिसका नाम अद्विक चोपड़ा है, जिससे मुलाकात की थी. उसने उसे बताया कि वह एक चिकित्सक के रूप में लंदन, ब्रिटेन में काम कर रहा है. लड़के ने लड़की के साथ एक महीने तक चैट की और प्यार का नाटक करके उसका भरोसा जीत लिया.

यह भी पढ़ें   US Election 2024: ट्रंप चुनाव जीते तो क्या खारिज हो जाएंगे मुकदमे, जानें क्या कहता है अमेरिकी कानून

ऐसे निकाले गए पैसे
उसके बाद टिंडर मैच ने महिला से कहा कि वो उससे मिलने के लिए बेंगलुरू आ रहा है. 17 मई को महिला के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया और कॉल के दूसरे छोर पर मौजूद व्यक्ति ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का एक अधिकारी होने का दावा किया और महिला को बताया कि चोपड़ा को बेहिसाब नकदी के साथ पकड़ा गया था. कॉल किए शख्स ने महिला से 68,500 रुपये चोपड़ा को बेंगलुरू जाने के लिए ट्रांसफर करने की मांग की. उन्होंने फीस के रूप में 1.8 लाख रुपये और प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में अतिरिक्त 2.06 लाख रुपये की भी मांग की.

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर शर्मा ‘नीरव’ के निधन पर जताया शोक

उस वक्त महिला चाहती थी कि उसका टिंडर मैच बेंगलुरू आए तो उसने फोन कॉल पर उस आदमी पर आंख मूंदकर भरोसा किया और पैसे ट्रांसफर कर दिए. फिर जब कॉलर ने और 6 लाख रुपये की डिमांड की तो महिला समझ चुकी थी कि यह कोई स्कैम है. उसने फोन पर पूछताछ की तो कॉल अचानक कट हो गया और टिंडर मैच ने भी कम्यूनिकेशन बंद कर दिया. फिर उसने टिंडर से भी अपने प्रोफाइल को हटा लिया.

बाद में पता चला कि कोई अद्विक चोपड़ा नाम का शख्स ही नहीं है. किसी ने जाली नाम के साथ इस प्रोफाइल को तैयार किया था. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का एक अधिकारी होने का दावा करने वाला व्यक्ति भी एक स्कैमर था. इस तरह की घटना हमें सीख देती है कि हमें और सतर्क रहने की जरूरत है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: निलंबित ADG जीपी सिंह को नोटिस जारी, आज की जाएगी पूछताछ

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   किसान उर्वरक खरीदते समय असली-नकली की करें पहचान

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से मोटरसायकल में शराब परिवहन करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, नवरेह और साजिबु चेरोबा की बधाई दी

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending