Connect with us

देश

Aaj Ka Rashifal 1 June 2023: इन राशि वालों को आज जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

Published

on

rashi

मेष राशि : व्यापार करने वाले जातक व्यवसाय को आगे ले जाने में सफल होंगे। परिचितों के सहयोग से आपको नए संपर्क भी प्राप्त होंगे, जिनसे लाभ होने से आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो उसे भी आप समय पर लौटा देंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि : परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगी। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। अपने मन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करते नजर आएंगे। कल आपको ऐसे मित्रों से दूर रहना होगा जो आपका ध्यान, समय और पैसा बर्बाद करते हैं। उच्च शिक्षा के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि : व्यवसायी कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाएंगे, जो वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर करेंगे। किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए सुखद यात्रा रहेगी। धन का आगमन आपको आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।

कर्क राशि : नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। सीनियर और जूनियर का सहयोग भी मिलेगा। आपको कल किसी के व्यवसाय में निवेश करने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उन्हें कल कोई अच्छी डील मिल सकती है।

सिंह राशि : जो लोग राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा है। बेरोजगार जातकों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। शरीर के किसी अंग में दर्द होने की संभावना है, ऐसे किसी भी काम से बचें, जिसमें अधिक शारीरिक मेहनत की आवश्यकता हो, पर्याप्त आराम भी करें। कल धन का आगमन आपको कई आर्थिक समस्याओं से दूर कर सकता है।

यह भी पढ़ें   101 रेल कर्मियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, भारत मंडपम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पुरस्कृत

कन्या राशि : परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी मेहमान का भी आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपनी छुट्टियों का पूरा सदुपयोग करेंगे। छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, कौन सी यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। नए संपर्क भी मिलेंगे। मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और हताशा से बचने की कोशिश करें। अगर आप कोई निवेश करते हैं तो बहुत ही सोच समझकर करें। अपने प्रियजनों के साथ उपहारों के आदान-प्रदान के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक राशि : माता पिता का सानिध्य व सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां कुछ समय बिताएंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मकान, प्लॉट लेने की इच्छा पूरी होगी। डॉक्टर से उचित सलाह लें क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही बीमारी को और गंभीर बना सकती है।

यह भी पढ़ें   असम में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

धनु राशि : माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों की शिक्षा के लिए अपने परिचितों से बात करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए समय अच्छा है। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की कमी खलेगी।

मकर राशि : मकर राशि वालों की बात करें तो आपका जीवन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। नौकरीपेशा जातक नौकरी के साथ-साथ कोई साइड वर्क भी शुरू करने का निर्णय लेंगे, जिससे आय में वृद्धि हो सके।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो यह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कल आपको हर क्षेत्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार करने वाले जातक व्यवसाय को आगे ले जाने में सफल होंगे। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि : किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए भी जायेंगे। जो लोग समाज की भलाई के लिए काम करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपके बच्चे को अच्छी नौकरी मिल जाती है तो आप बहुत खुश नजर आएंगे। यदि आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो उसका भी पूरा लाभ आपको मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   22 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को इन लोगों को मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   01 अगस्त 2021 राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   क्रिप्टो करेंसी के नाम से ठगी, दो गिरफ्तार

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   राज्यपाल ने किया छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की पुस्तिका ‘‘महत्वपूर्ण निर्णय’’ का विमोचन

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending