Connect with us

देश

13 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष राशि
आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। इस राशि वाले लोगों के दाम्पत्य जीवन में कोई रिलेटिव कड़वाहट घोलने की कोशिश करेगा। अगर किसी काम से बाहर जाना चाह रहे हैं, तो दिन अच्छा है। आपको सभी रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। कहीं निवेश करना चाह रहे हैं, तो भी दिन शुभ है। बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा, मोबाइल को जेब में रखना हो सकता है खतरनाक… घटती है यौन क्षमता!
वृष राशि
दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बाकी इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में भी उनका पूरा मन लगेगा। इसके अलावा लवमेट अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, दिन अच्छा गुजरेगा। सुखद परिणाम हासिल होंगे।
यह भी पढ़ें: कलयुगी बाप 3 सालों से कर रहा था अपनी ही जवान बेटी का बलात्कार…बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता हुआ तार-तार
मिथुन राशि
सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन अगर किसी नये बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसकी शुरूआत कर सकते हैं। सड़क पर चलते समय थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन ध्यान रहे दिन किसी के कानूनी मामलों में पड़ने से बचे रहें। साथ ही जितना हो सके अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी आता है आत्महत्या का ख्याल? अगर हाँ… तो इन बातों का रखें ध्यान
कर्क राशि
दिन सुकून देने वाला है। आपके सभी काम पूरे हो जायेंगे। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। साथ ही पहले लिए हुए लोन से राहत भी मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। इस राशि के मैकेनिकल इंजीनियर्स को जॉब के लिये किसी कंपनी से कॉल आ सकती है। आपका लिया गया निर्णय आगे चलकर काफी फायदेमंद रहेगा। इसलिए जो भी करें, सोच-समझकर करें।
यह भी पढ़ें: हैवानियत : 16 साल की मासूम लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार, पानी लेने निकली थी…उठा ले गए 4 लड़के
सिंह राशि
दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से निपट जायेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तोदिन आपके लिए शुभ है। अचानक धन लाभ होने वाला है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इसके अलावा परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां बिखरेंगी।
यह भी पढ़ें: ज्ञान की बात : क्या आप जानते हैं DM और कलेक्टर में अंतर? SDM की कितनी होती है सैलरी… पढ़ें पूरी खबर
कन्या राशि
दिन सामान्य रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है। अगर इस राशि का व्यापारी वर्ग किसी नये व्यवसाय की शुरूआत करेंगे, तो निश्चित ही काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही वकीलों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण केस आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन बढ़िया है।
यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2021: जानिए क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा? क्या हैं इसके पीछे की इतिहास और मान्यताएं….
तुला राशि
दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। इसके अलावा बेहतर होगा कि दिन घर में लोहे से बनी नयी चीजों को न लाएं। घर में परिवारवालों के साथ मिलकर छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Photos: महिलाओं ने उतार दिये अपने ब्लाउज और पुरुषों ने बनियान…देखें महिला और पुरुषों का नंगा प्रदर्शन
वृश्चिक राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। दिन बिजनेसमैन के लिये भी फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के लोग जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Big News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार हूँ…..
धनु राशि
किस्मत आपके साथ रहेगी। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अगर आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं, यह योजना आगे चलकर फायदेमंद भी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sex Racket Exposed: छत्तीसगढ़ में बड़े शहरों से बुलाई जाती हैं हाईफाई लड़कियां! लड़की सप्लाई करने वाले एजेंट सहित 2 युवतियाँ गिरफ्तार
मकर राशि
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपको सम्मानित किया जा सकता है। समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। साथ ही इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा : करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
कुंभ राशि
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दुश्मन भी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। हालांकि आपको लाभ और प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको बस सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा।
यह भी पढ़ें: VIDEO: साली ने जीजा संग किया धमाकेदार डांस, लगाए कमाल के ठुमके… वीडियो देख उड़े लोगों के होश
मीन राशि
आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि की अविवाहित कन्याओं के लिए दिन अच्छा है। आप कहीं पर शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
यह भी पढ़ें   कोरबा में भीषण हादसा, स्टीयरिंग में फंसा ड्राइवर... अवैध रूप से हो रहा था रेत परिवहन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   पति के जेब से 10 रुपए निकाल लेने पर पत्नी की डंडे से की पिटाई, वीडियो देख खौल उठेगा खून

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   18 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   पति के जेब से 10 रुपए निकाल लेने पर पत्नी की डंडे से की पिटाई, वीडियो देख खौल उठेगा खून

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, दो मुठभेड़ों में 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   प्रिया प्रकाश वारियर की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, ‘विंक गर्ल’ ने दिखाया बोल्ड अंदाज

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   चीन में अचानक से बिना भूकंप के हिलने लगी 73 मंजिला इमारत, खौफनाक वीडियो देख दहल जाएगा दिल

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending