Connect with us

छत्तीसगढ़

ससुर मांग रहा तलाक दिलाने के लिए 50 लाख और फ्लैट, दामाद ने मना किया तो घर में लगा दी आग

Published

on

लव मैरिज कर पति पछता रहा है. आए दिन पत्नी मरने की धमकी देती है. दो बार प्रयास भी कर चुकी है. पति को तलाक देने के लिए ₹30 लाख की मांग की. जब पति उसमें भी तैयार हो गया तो ससुर ने शर्त रखते हुए अपने लालच के पैमाने को बढ़ाते हुए रकम को 50 लाख कर दिया और फ्लैट की मांग भी की. दामाद ने इन सब चीजों को देने से मना कर दिया तो उसके घर में आग लगा दी. उसके माता-पिता और छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी. पूरा मामला शुक्रवार 9 जून का है.

सूरत के 30 वर्षीय गुणवंत उर्फ गणपत मगनभाई लाडुमोर, अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ दीपदर्शन स्कूल, देलाडवा गांव में रहते हैं. वे भवन सौंदर्यीकरण का काम करते हैं. चार साल पहले वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समाज की निधि के संपर्क में आया. दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हुआ और अपने बड़ों की इजाजत से 19 मई 2021 को शादी कर ली.

यह भी पढ़ें   Corona संक्रमित नक्सली कमांडर गिरफ्तार, इलाज के लिए निकला था

यूके जाना चाहती थी पत्नी
निधि आत्महत्या करने और परिवार को फंसाने की धमकी देती थी. पिछली दिवाली जब वह रेलवे फाटक की तरफ आत्महत्या करने जा रही थी तो पुलिस ने उसे रोक लिया और गुणवंत को सूचना दी. गुणवंत ने अपनी सास ससुर को सूचित किया और वे उसे कुछ दिनों के लिए अपने घर ले गए, लेकिन उसके बाद लौटी निधि ने फिर धमकी दी और तलाक देकर यूके जाने का कहकर खर्चा मांगने पर गुनवंत से खर्च के 30 लाख की मांग की. गुनवंत रुपये देने को भी तैयार था.

ससुर ने और अधिक डिमांड की तो युवक ने मना कर दिया
निधि 50 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी. इसी बात को लेकर निधि के माता-पिता का गुणवंत के घर पर काफी देर तक झगड़ा हुआ. निधि को तलाक के लिए 45 लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गया था. अगले दिन ससुर रमेशभाई ने गुणवंत को फोन किया और 50 लाख रुपये और वेसु में 2-बीएचके फ्लैट की मांग की, गुणवंत ने मना कर दिया. ससुर ने धमकी दी कि अगर तुम अपने परिवार को बचा सकते हो तो बचा लो, मैं आ रहा हूं. ससुर ने उसके घर में आग लगा दी है. गुणवंत जब घर पहुंचा तो घर में आग लगी हुई थी और धुएं का गुब्बार निकल रहा था. इस मामले में पुलिस ने रमेशभाई को गिरफ्तार कर लिया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह को थाना कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 352.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   20 अगस्त अमित शाह, 26 को खड़गे 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 को वेणुगोपाल आएंगे छत्तीसगढ़
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending