Connect with us

छत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 41 किलो से अधिक का गांजा जब्त

Published

on

बिलासपुर(शिवा गोरख की रिपोर्ट)| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘निजात अभियान‘‘ के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 17.07.2023 को जरिये मुखबीर के मोबाईल फोन से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति पूजा होटल नया बस स्टैण्ड के पास काले लाल एवं गे्रे रंग के पल्सर मोटर सायकल मे बैग मे मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने के फिराक मे है सूचना पर तत्काल पूजा होटल नया बस स्टैण्ड के पास सादी वर्दी मे संदेहियों का इन्तजार किया जा रहा था तभी 02 पल्सर मोटर सायकल मे सवार व्यक्ति बैग रखे हुये आते दिखे जो सिविल कपडे मे पुलिस होने का संदेह कर घबरा गये और अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार से चलाते हुये आगे निकल गये। 

संदेहियों को पकडने हेतु मेन रोड के आगे रोड मे चारपहिया वाहन खडी कर चारो ओर से घेराबंदी किया गया दोनो संदेही मोटर सायकल छोडकर भागने लगे जिसे दौडाते हुये पकडा गया। संदेहियों का नाम पूछने पर अपना-अपना नाम 1. राजेन्द्र कुशवाहा पिता अमृत लाल कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी पटेहरा थाना कोतवाली जिला सिंधी मध्यप्रदेश 2. दीपांशु तिवारी पिता अमृत तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी टेकर थाना मझौली जिला सिंधी मध्यप्रदेश का होना बताये। 

मोटर सायकल मे रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 08 पैकेट मे रखा हुआ गांजा कुल वजनी 41.700 कि.ग्रा. कुल कीमती 05 लाख रूपये मिला। आरोपियो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूध्द प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। 

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 610 शोभित केवट आरक्षक अफाक खान, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू, अशोक कोरम, अभिजीत डाहिरे, बृजनदंन साहू एवं संजय यादव की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर में भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 11 फरवरी तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CM बघेल और विस अध्यक्ष महंत ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की बधाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CM बघेल और विस अध्यक्ष महंत ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending